नमस्कार दोस्तों, एक बार फिर आप सभी का स्वागत है मनोज फिल्मी पडकास्ट में। फिल्म सौतन की शूटिंग के दौरान ही डिंपल कपाडिया ने राजेश खन्ना को छोड़ने का फैसला कर लिया था और इस फैसले के पीछे दो मुख्य कारण थे। पहला राजेश खन्ना ने डिंपल को फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था और दूसरा राजेश खन्ना का टीना मुनीम के साथ बढ़ती नजदीकी। वीडियो में आगे बढ़ने से पहले दोस्तों प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। एक वक्त था जब राजेश खन्ना स्टारडम के शिखर पर थे।
तमाम डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उनके आगे पीछे घूमा करते थे। काका के प्रति ऐसी दीवानगी थी कि उनका गुरु कुर्ता नजरें झुकाकर और गर्दन टेढ़ी करके बात करने की अदा युवाओं का स्टाइल स्टेटमेंट बन गया था। इसी दौरान जब उन्होंने अपनी उम्र से लगभग 15 साल छोटी डिंपल कपाडिया से शादी का फैसला किया, तो सभी हैरान रह गए थे। डिंपल उस वक्त महज 16 साल की थी, और बॉबी की शूटिंग कर रही थी।
राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिया की शादी माया नगरी से लेकर सात समंदर पार तक चर्चा का विषय बनी। दोनों की शादी के शुरुआती कुछ साल काफी अच्छे बीते। लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में कड़वाहट आने लगी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि काका नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी डिंपल फिल्मों में काम करें और डिंपल ने किया भी ऐसा ही। हालांकि इस दरमियान डिंपल कपाडिया को लगातार फिल्मों के ऑफर मिलते रहे। ऐसा ही एक वाक्या तब हुआ जब मनोज कुमार ने डिंपल कपाडिया को एक फिल्म ऑफर कर दी। राजेश खन्ना की जीवनी में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक यासिर उस्मान ने फिल्म पत्रकार भारती एस प्रधान के हवाले से इस किस्से का जिक्र किया है। तब राजेश खन्ना ने भारती को बताया था कि एक दिन मैं सेव कर रहा था। देखा कि डिंपी मेरे पीछे-पीछे आ रही है। वह मुझसे कुछ कहना चाहती थी।
मैं समझ गया लेकिन वह झिझक रही थी। फिर अचानक कहा कि मनोज कुमार ने उन्हें फिल्म ऑफर की है। राजेश खन्ना इस बात से बेहद नाराज हुए और एक दिन आधी रात को नशे में धुत मनोज कुमार के बंगले पर पहुंच गए। काका अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे ही मनोज कुमार का नाम लेकर जोर-जोर से चीखने लगे और कहने लगे कि मनोज कुमार उनकी शादी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बाद में मनोज कुमार ने अपना मन बदल लिया और डिंपल को अपनी फिल्म में नहीं लिया। डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की शादी से डिंपल के पिता चुन्नी भाई कपाडिया बहुत खुश थे। उन्हें सुपरस्टार दामाद मिलने जा रहा था। हालांकि डिंपल की मां बिट्टी कपाडिया इस रिश्ते के खिलाफ थी। वह नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी अपनी उम्र से करीब दुगनी उम्र के शख्स के साथ शादी करें और यही वजह थी कि राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिया की शादी वाले दिन भी उनका रो-रो कर बुरा हाल था। डिंपल कपाडिया से शादी करने के बावजूद टीना मुनीम के साथ राजेश खन्ना रिलेशनशिप में रहे। जब डिंपल घर छोड़कर चली गई थी तो टीना राजेश खन्ना के घर में शिफ्ट हो गई थी।
एक इंटरव्यू के दौरान राजेश खन्ना ने तो यहां तक कहा था कि वो और टीना एक ही टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं। 70 के दशक में एक एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा। जिसका नाम था टीना मुनीम। 1976 में फिल्म देश परदेश से बॉलीवुड में कदम रखने वाली टीना का भी दिल राजेश खन्ना पर आ गया था। राजेश ने डिंपल से शादी करने के बावजूद टीना को अपने करीब आने दिया था। टीना जानती थी कि राजेश शादीशुदा हैं। पर वह भी उनके स्टारडम की दीवानी थी। कहा यह भी जाता है कि जब 80 के दशक में इन दोनों का अफेयर परवान चढ़ा तब टीना मुनीम ने राजेश खन्ना पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया था। राजेश ने उन्हें इस बात का आश्वासन दिया कि वह डिंपल को तलाक देकर उनसे शादी करेंगे। लेकिन राजेश ने कभी भी डिंपल कपाड़िया से तलाक की बात नहीं की और ना ही कभी तलाक लिया। हालांकि दोनों लंबे समय तक अलग-अलग रहे थे। टीना को लगा कि राजेश उन्हें बहलाने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्होंने राजेश खन्ना से दूरी बनानी शुरू कर दी और एक दिन वह उन्हें छोड़कर चली गई। कहा जाता है कि जब टीना उन्हें छोड़कर जा रही थी तो राजेश खन्ना
उनके सामने खूब गिड़गिड़ाए थे कि वह उन्हें छोड़कर ना जाए लेकिन टीना ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। आखिरकार दोनों का रिश्ता 1987 में खत्म हो गया था। राजेश खन्ना ने डिंपल से 1973 में शादी की थी। शादी के डेढ़ साल बाद डिंपल ने ट्विंकल खन्ना को दिसंबर 1974 में जन्म दिया। राजेश और डिंपल ने कुछ समय तो अच्छा गुजारा लेकिन फिर दोनों में तकरार शुरू हो गई। इसी बीच टीना मुनीम राजेश खन्ना की जिंदगी में आ गई। दोनों फिल्मों की आउटडोर शूटिंग में साथ जाने लगे और नजदीकियां बढ़ने लगी। डिंपल भी इन बातों से अनजान नहीं थी। कहा जाता है कि जब डिंपल ने 1984 में राजेश खन्ना का घर छोड़ा था तो टीना मुनीम राजेश के साथ लिव इन में रहने उनके घर में शिफ्ट हो गई थी। राजेश खन्ना ने 1969 से 1972 के बीच लगातार 15 सुपरहिट फिल्मों में काम किया। यह फिल्में थी सच्चा झूठा इत्तेफाक दो रास्ते बंधन डोली सफर कटी पतंग आराधना आन मिलो सजना ट्रेन आनंद दुश्मन महबूब की मेहंदी खामोशी और हाथी मेरे साथी। तो दोस्तों आज का वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।