Cli

कौन थी वो औरत? जो नंगे पैर सिद्धिविनायक जाकर गोविंदा के बर्बाद होने की दुआ मांगती थी?

Uncategorized

गोविंदा का पतन हो रहा है। गोविंदा के घर में पति-पत्नी के बीच अशांति चल रही है। गोविंदा की फिल्में रिलीज नहीं हो रही हैं। गोविंदा जिस स्तर के स्टार थे, उनका करियर अब वैसा नहीं रहा है। आख़िर गोविंदा के करियर, उनके परिवार और उनकी ख़ुशी पर किसकी नज़र लग गई है कि आज उन्हें यह पतन देखना पड़ रहा है। आपको बता दें कि गोविंदा के इस पतन के लिए एक महिला ने मन्नत मांगी थी। कई सालों तक वह महिला पैदल अपने घर से सिद्धि विनायक मंदिर तक जाती थी और वहां जाकर उसने बस एक ही मन्नत मांगी थी कि गोविंदा बर्बाद हो जाए। वह महिला कौन थी? वह महिला गोविंदा के पीछे क्यों पड़ी थी? जो गोविंदा महिलाओं का इतना सम्मान करते हैं, अपनी माँ को भगवान की तरह मानते हैं,

उस गोविंदा ने उस महिला का क्या नुकसान किया था कि वह बस यही प्रार्थना करती थी कि गोविंदा तबाह हो जाए। चलिए इस वीडियो में बताते हैं। हम सब जानते हैं कि नब्बे के दशक में गोविंदा एक बड़े स्टार के रूप में कई फिल्मों में काम कर रहे थे और कई बार वह फिल्म की शूटिंग के लिए हामी भरकर भी सेट पर नहीं पहुंचते थे। ऐसा नहीं था कि वह सेट पर कुछ घंटे देरी से पहुंचते थे। ऐसे भी वाकया हुए हैं जब गोविंदा 15-15 दिन तक सेट पर नहीं आए। और गोविंदा अपनी इस आदत के लिए यह कहकर बच जाते थे कि वह एक साथ कई फिल्में कर रहे थे, इसलिए व्यस्त रहते थे। क्या करूँ? लेकिन उन प्रोड्यूसर्स का क्या होगा जिन्होंने गोविंदा के इंतज़ार में सेट तैयार रखा था, क्रू खड़ा रखा था और उनका सिर्फ़ नुकसान हुआ था? ऐसे ही एक प्रोड्यूसर थे हरमेश मल्होत्रा।

उन्होंने गोविंदा के साथ ‘दूल्हे राजा’ फिल्म बनाई थी और यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। गोविंदा उस समय ज़्यादातर कॉमेडी फिल्में डेविड धवन के साथ ही करते थे। हरमेश वे दूसरे व्यक्ति थे जिनके साथ गोविंदा ने डेविड धवन की तरह कॉमेडी फिल्में की थीं और यह फिल्म भी हिट रही थी। जब गोविंदा और हरमेश मल्होत्रा का यह कॉम्बीनेशन हिट हो गया, तो हरमेश मल्होत्रा ने गोविंदा के साथ एक और फिल्म साइन की। यह फिल्म थी ‘आँखें से गोली मारे’। इस फिल्म के दौरान गोविंदा की तरफ़ से हरमेश मल्होत्रा को बहुत मानसिक तनाव दिया गया था। कहा जाता है कि फिल्म की एक शूटिंग मॉरीशस में होनी थी। पूरा क्रू और कास्ट एयरपोर्ट पर थी और तभी गोविंदा ने मॉरीशस की शूटिंग रद्द कर दी। यह कहते हुए कि मैं बीमार हूँ और डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है। गोविंदा ने फिल्म का प्रमोशन भी नहीं किया।

अच्छा, ये तो वे सब बातें हैं जो इंटरनेट पर आम जनता के पास हैं। लेकिन अब अंदर की बात प्रोड्यूसर मोहम्मद अली ने बताई है। उन्होंने अपने लेटेस्ट पॉडकास्ट में बताया है कि ‘आँखें से गोली मारे’ फिल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने हरमेश मल्होत्रा को बहुत मानसिक तनाव में रखा था। उस प्रोड्यूसर की मौत के बाद, उनकी पत्नी हर सुबह जुहू से पैदल सिद्धि विनायक मंदिर जाती थीं। सिद्धि विनायक मंदिर से पैदल वह मखदूम शाह बाबा दरगाह आती थीं। वहाँ से चर्च जाती थीं और बस एक ही प्रार्थना करती थीं, गोविंदा का सर्वनाश हो। >> शिमला में सेट तैयार किया गया था। गोविंदा के आने का इंतज़ार था। 15 दिन तक सेट ऐसे ही पड़ा रहा। गोविंदा सेट पर नहीं पहुंचे। और आख़िर में गोविंदा ने कहा कि मैं शिमला नहीं आ सकता। आप लोग सेट को मुंबई ले आइए। हरमेश ने वहां से सेट को हटाने का इंतज़ाम किया और सेट को मुंबई लाया जा रहा था। यहाँ आकर उसी सेट को फिर से तैयार किया जाना था। लेकिन रास्ते में बाढ़ आने की वजह से करोड़ों रुपये के खर्चे से तैयार वह पूरा सेट बर्बाद हो गया।

बाद में मुंबई आकर नए सिरे से पूरी तरह एक सेट तैयार करना पड़ा। यहाँ भी सेट तैयार हो गया। अगले 15 दिन भी गोविंदा और नहीं आए। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आर्थिक रूप से हरमेश मल्होत्रा का इतना नुकसान हुआ था कि उन्होंने फिल्म के बाद एक इंटरव्यू में कहा था, मैं ज़िंदगी में कभी दोबारा गोविंदा के साथ काम नहीं करूंगा। इस फिल्म के कुछ ही सालों बाद, 2005 में हरमेश मल्होत्रा का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। मोहम्मद अली ने बताया है कि उनकी मौत के बाद से उनकी पत्नी हर सुबह जुहू के घर से पैदल सिद्धि विनायक जाती थीं और वहां उनकी बस एक ही मन्नत थी कि गोविंदा का सर्वनाश हो। उन्होंने कई सालों तक ऐसा किया था। मोहम्मद अली का मानना है कि आज गोविंदा जिस पतन का सामना कर रहे हैं, वह हरमेश मल्होत्रा की पत्नी की प्रार्थना भगवान ने कुबूल कर ली है और इसी वजह से गोविंदा यह पतन देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *