नीम करोली बाबा की शक्ति और उस शक्ति के प्रभाव के बारे में हमने सुना है, लेकिन इस बार हमने इसे देख भी लिया। नीम करोली बाबा पर 2 करोड़ में एक फिल्म बनती है और अब वह फिल्म 100 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। जनता ने इस फिल्म को बहुत प्यार दिया है। यहाँ तक कि
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी इस फिल्म की सराहना की है और कहा है कि उनके कई दोस्त नीम करोली बाबा के भक्त हैं और उन्होंने उनके जीवन में बाबा का प्रभाव देखा है। सहवाग ने यह भी कहा कि 53 साल पहले बाबा हमें छोड़कर चले गए हैं, लेकिन उनके जाने के बाद भी लोगों पर उनकी शक्ति का प्रभाव मैंने देखा है। मैं उनसे बहुत प्रेरित हुआ हूँ। दूसरी तरफ अगर सिनेमाघरों की बात करें,
तो थिएटर से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो सबको हैरान कर रही हैं। यह फिल्म देखकर लोग सिर्फ भक्ति के माहौल में ही नहीं डूबे हैं, बल्कि आज एक थिएटर से वीडियो सामने आया है जिसमें देखा गया कि नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान’ देखने के दौरान
एक महिला अचानक अजीब हरकतें करने लगी और चीखने-चिल्लाने लगी। वहाँ मौजूद लोगों का कहना है कि उस महिला के साथ जो हुआ, उसे देखकर ऐसा लगा जैसे स्वयं ईश्वर ने उसके शरीर में प्रवेश कर लिया हो और उसी प्रभाव के कारण वह ये सब कर रही है। सोशल मीडिया पर अब इस महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि ईश्वर धरती पर ही मौजूद हैं।