इन पर जो हमला हुआ था उसके जो हमलावर है उनको राजस्थान पुलिस की मदद से पकड़ लिया है। यह हमलावर हमला करके सूरत की ओर भागे। वहां से उन्होंने पुणे जयपुर ट्रेन पकड़ी और इनको ट्रैक करते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी हासिल करके राजस्थान पुलिस के साथ संपर्क किया।
और राजस्थान की कोटा पुलिस ने इनको कोटा स्टेशन पर इंटरसेप्ट करके और इनको गिरफ्तार किया है। इनको पकड़ा है। अब जो कागजी कारवाई है वो पूरी करके मुंबई पुलिस इनकी कस्टडी लेकर इनको मुंबई लाएगी। पूरी तफ्तीश की जाएगी। जांच की जाएगी और जांच के बाद इसमें और कौन है? इसके पीछे कौन है? सबको ढूंढा जाएगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।