मर्चेंट नेवी में 5 साल की जॉब। फिर अचानक छोड़ी नौकरी। क्या करते हैं ऐश्वर्या राय के भाई? कौन हैं अभिषेक बच्चन के साले साहब? लाडली बहन के लिए बना चुके हैं फिल्म। सोशल मीडिया पर आदित्य राय की चर्चा।
ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम आते ही लोगों के दिमाग में बॉलीवुड ग्लैमर और रेड कारपेट की तस्वीरें घूमने लगती हैं। लेकिन मिस वर्ल्ड से लेकर बॉलीवुड की सुपरस्टार बनने तक का सफर तय करने वाली ऐश्वर्या की फैमिली में एक शख्स ऐसा भी है जो हमेशा कैमरा और लाइमलाइट से दूर रहा है।
जी हां, यह हैं उनके भाई आदित्य राय। रक्षाबंधन के मौके पर सामने आई एक रेयर फैमिली तस्वीर में जब ऐश्वर्या अपनी मां और भाई के साथ नजर आई तो एक बार फिर उनके भाई आदित्य राय चर्चा में आ गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ सवाल घूमने लगे।
आखिर अभिषेक बच्चन के साले साहब करते क्या हैं? और इतने बड़े फिल्मी परिवार का हिस्सा होने के बावजूद लाइमलाइट से दूर क्यों रहते हैं? बता दें आदित्य राय ऐश्वर्या राय के बड़े भाई हैं। आदित्य ने अपनी बहन की तरह ग्लैमर की दुनिया को अपना करियर नहीं बनाया। जब ऐश्वर्या मॉडलिंग और फिर फिल्मों की तरफ आगे बढ़ रही थी।
उस वक्त आदित्य ने एक बिल्कुल अलग रास्ता चुना। वो पेशे से इंजीनियर हैं और करीब 5 साल तक मर्चेंट नेवी में सीमैन के तौर पर काम कर चुके हैं। लेकिन फिर उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी। कहते हैं इसके बाद आदित्य एक गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी के लिए मुंबई लौटे। उस वक्त उनके पास थोड़ा खाली समय भी था और अपनी बहन ऐश्वर्या के साथ फिल्म स्टूडियोज जाने लगे। शुरुआत में स्टूडियो जाना सिर्फ बहन का साथ देने जैसा था।
लेकिन धीरे-धीरे आदित्य की दिलचस्पी फिल्मों की मेकिंग में भी बढ़ने लगी। वो सेट पर होने वाली चीजों को गौर से देखते और यह समझने की कोशिश करते कि आखिर एक फिल्म पर्दे के पीछे कैसे तैयार होती है। साल 2003 में एक इंटरव्यू में आदित्य ने बताया था कि स्टूडियो में लगातार आने जाने के दौरान उन्हें फिल्म बनाने के प्रोसेस में दिलचस्पी आने लगी थी। इसके बाद उन्होंने टारगेट फिल्म्स नाम की प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की। इसी प्रोडक्शन बैनर के तहत साल 2003 में फिल्म दिल का रिश्ता बनी।
इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ अर्जुन रामपाल और प्रियांंशु चैटर्जी लीड रोल में थे। हालांकि दिल का रिश्ता बनाने के बाद आदित्य ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म मेकिंग को अपना करियर नहीं बनाया। उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली और अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करना शुरू कर दिया।
आदित्य ने श्रीमा राय से शादी की है। जहां आदित्य कैमरा और सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं। वहीं उनकी पत्नी श्रीमा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं और फैशन ब्यूटी लाइफस्ट से भी जुड़ी हुई हैं। दोनों के दो बेटे हैं विहान और शिवश। एक तरफ बहन ऐश्वर्या राय ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई। वहीं भाई आदित्य ने हमेशा एक शांत और प्राइवेट जिंदगी को चुना। मर्चेंट नेवी से लेकर फिल्म प्रोडक्शन तक का उनका सफर जरूर दिलचस्प रहा। लेकिन आज भी वह लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं।