Cli

39 का मशहूर एक्टर बना किसान, वजह जानकर दिल दहला जाएगा।

Uncategorized

फ्लॉप की मार झेल रहा पॉपुलर एक्टर। अब अचानक लिया किसान बनने का फैसला। कीचड़ में धान उगाते हुए हीरो की तस्वीरें वायरल। शादीशुदा एक्टर को खेती का काम करते देख लोगों का घूम गया दिमाग।

किसी ने पूछी मजबूरी तो किसी ने दिया पिया स्टंट का नाम। जी हां, इस वक्त इंटरनेट की दुनिया से लेकर बी टाउन के गलियारे तक। इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल होने के साथ-साथ लोगों की अटेंशन भी चुरा रही हैं। जिनमें 39 साल के शादीशुदा एक्टर को खेतों के बीचोंबीच धान की फसल उगाते हुए देखा जा सकता है।

चेहरे पर मुस्कुराहट लिए खेती करता यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि वरुण धवन है। सफेद कपड़े पहने खेतों में धान उगाते हुए खुशी से एक्टर ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल, Instagram पर शेयर की हैं। तस्वीरों में आप डेविड धवन के लाडले बेटे को धान उगाते हुए, मेहनत करते हुए और खेतों के बीचोंबीच पोज़ देते हुए भी देख सकते हैं। वरुण का यह सिंपल अंदाज उनके चाहने वालों को खूब पसंद भी आ रहा है। अब फिल्मों से दूर वरुण को खेती करता देख सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई है।

लारा के पापा को खेती करता देख कुछ लोगों ने फ्लॉप करियर के बाद किसान बनने के दावे शुरू कर दिए हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने इसे पीआर स्टंट का नाम देना भी शुरू कर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि मिट्टी और पानी में उतर कर खेती करते हुए तस्वीरें शेयर करने के साथ ही एक्टर ने कैप्शन में भी खेती शुरू लिखा है। तो क्या वाकई में खेतीबाड़ी में उतर वरुण ने बॉलीवुड को कह दिया है टाटा बाय-बाय। तो सबसे पहले आपको बता दें कि वरुण धवन बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर हैं।

साथ ही अपनी एक्टिंग से लेकर अलग-अलग किरदारों से लाखों लोगों के दिलों पर राज भी करते हैं। साथ ही इन वायरल तस्वीरों को देखने के बाद एक्टर के फ्लॉप होने के जो दावे किए जा रहे हैं, वह तो सब बेबुनियाद है। वरुण साल 2026 में लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। क्वार्टर 2 में वरुण ने मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया। जबकि है जवानी तो इश्क होना है। इसी साल रिलीज हुई थी। इसके अलावा उनके पास भेड़िया 2 और दूसरे प्रोजेक्ट्स भी लाइन अप में हैं। ऐसे में फ्लॉप करियर के दावे करना तो बिल्कुल गलत होगा। लेकिन हां, इस बात में कोई डाउट नहीं है कि लंबे वक्त से एक्टर ने अपने नाम कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं की है।

लंबे वक्त से वरुण अपने रोल्स को लेकर एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। लेकिन अब अचानक से एक्टर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जो खेती करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं वो फार्मिंग की तरफ डेडिकेशन है या फिर वाकई में एक्टर ने किसान बनने का फैसला लिया है। यह तो एक्टर ही बेहतर जानते हैं। लेकिन वरुण के पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करते हुए सवाल पूछने के साथ ही प्यार लुटाना भी शुरू कर दिया है।

सबसे पहले एक यूजर ने लिखा कहां खेत लिए हैं भाई? तो किसी और ने लिखा जय जवान जय किसान। आगे किसी और ने लिखा कपड़े का रंग बता रहा है कि सब दिखावा है। तो किसी और ने भी लिख डाला आप बहुत डाउन टू अर्थ इंसान हो सर। वेल अब वरुण के पोस्ट पर सवालों, ओपिनियंस के साथ-साथ भर-भर कर रिएक्शन आ रहे हैं। लेकिन धान की खेती करते हुए यह तस्वीरें किसी शूट, प्रोजेक्ट या अपकमिंग फिल्म का हिस्सा है या नहीं है। यह तो एक्टर का रिएक्शन सामने आने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन फिलहाल वरुण ने पानी और मिट्टी के बीच खेती कर हर किसी का दिल अपनी तरफ खींच लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *