पिछले दो सालों में अगर सबसे बड़ी फिल्में बॉलीवुड से किसी स्टार ने दी है तो वो है रणबीर कपूर जिन्होंने एनिमल दी और रणबीर सिंह जिन्होंने धुरंधर वन धुरंधर टू दी। दो सालों में इन एक्टर्स के नाम बहुत चले। लेकिन अब फिल्म इंडस्ट्री में ही काम करने वाले एक सीनियर एक्टर ने कहा है कि
रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, सिद्धार्थ, मल्होत्रा यह लोग कौन हैं? मैं इन्हें नहीं जानता। अगर आप इन तीनों को मेरे सामने खड़ा भी कर दें तो मैं उन तीनों में से बता ही नहीं पाऊंगा कि कौन रणबीर है, कौन रणबीर है और कौन सिद्धार्थ है। क्योंकि ना मैंने इन्हें देखा है, ना इनके बारे में सुना है और ना ही मैंने इनकी कोई भी फिल्म देखी है। हां, रणबीर के बारे में मैंने थोड़ा बहुत सुना है क्योंकि वह ऋषि कपूर साहब का बेटा है।
लेकिन सिर्फ सुना ही है। कोई फिल्म नहीं देखी। ऐसे में मैं जानता ही नहीं कि यह लोग कौन है। तो जब मैंने इन्हें देखा ही नहीं तो मुझे कैसे पता चलेगा यह लोग कैसे बात करते हैं, कैसे चलते हैं, कैसे खड़े रहते हैं? बात इन तीनों एक्टर्स के लिए यह बात कही है फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर एक्टर अनु कपूर ने।
अनु कपूर ने लेटेस्ट पॉडकास्ट में ही यह बात कही है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग हैरान हैं अनु कपूर के स्टेटमेंट से क्योंकि जहां एक तरफ रणबीर कपूर की एनिमल सुपरहिट रही और आने वाले टाइम में वह रामायण में भगवान श्री राम का किरदार निभाते नजर आएंगे।
वहीं दिसंबर से लेकर मार्च तक तो रणवीर सिंह ही चले और रणवीर सिंह अभी तक चल रहे हैं। हर किसी को हैरानी है अनु कपूर के स्टेटमेंट पर क्योंकि सोशल मीडिया के जमाने में कोई किसी से नहीं भी मिला है तो उसे जानता है। सब लोग एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। ऐसे में यह लोग अब जानना चाहते हैं कि क्या अनु कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है? क्या वाकई में उन्होंने कभी रणबीर रणबीर का कोई भी काम नहीं देखा?