Cli

23 साल बाद अफेयर और आरोपों पर खुलकर बोले दर्शन जरीवाला!

Uncategorized

एक्टर दर्शन जारीवाला ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अपरा मेहता के लगाए आरोपों पर 23 साल बाद चुप्पी तोड़ी है। अपरा ने दर्शन पर घर छोड़कर चले जाने और उन्हें बदसूरत कहने और यह कहने का आरोप लगाया था कि उनका प्यार खत्म हो चुका है। अब दर्शन ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह फाल्स मेमोरी यानी समय के साथ यादों के बदल जाने का मामला हो सकता है। सिद्धार्थ कन को दिए इंटरव्यू में

दर्शन ने कहा कि किसी के लुक्स को लेकर भद्दी टिप्पणी करना उनके स्वभाव में नहीं है। उन्होंने कहा मैं किसी साधारण दिखने वाली महिला को भी बदसूरत नहीं कह सकता। यह एक बेहद अप्रसंगिक टिप्पणी होगी। यह एक बेहद अप्रासंगिक टिप्पणी होगी। मैं इंसान के अंदरूनी स्वभाव की बात करता हूं। बाहरी रूप रंग की नहीं। दर्शन और अपरा पिछले 23 साल से अलग रह रहे हैं। ऐसे में पुराने आरोपों पर बात करते हुए दर्शन ने सवाल उठाया कि इतने साल बाद इन बातों को सामने लाने की जरूरत क्यों पड़ी? उन्होंने कहा 23 साल बाद अलग रहने के बाद वह अब इन सब बातों को क्यों उठा रही हैं? उनका जो मन करे वह बोल सकती हैं और विक्टिम कार्ड खेल सकती हैं।

लेकिन मैं सच्चाई जानता हूं। दर्शन और अपरा साल 1982 में शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी शादी टूटने की वजह बताते हुए दर्शन ने कहा कि वक्त के साथ उनकी प्राथमिकताएं और सोच बदल गई थी। इसी दौरान एक बिजनेस वेंचर के असफल होने से उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई। जिसकी वजह से रिश्ते में तनाव बढ़ता गया और उन्होंने कानूनी तौर पर तलाक के लिए अर्जी भी दाखिल की थी।

हालांकि आखिरी वक्त पर अपरा ने अपनी सहमति देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद जज ने उनका तलाक का आवेदन खारिज कर दिया और दोनों का कानूनी तौर पर तलाक नहीं हो सका। दर्शन ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपना सांता क्रूज स्थित अपना घर छोड़ा तब अपने पास मौजूद लगभग सारी चीजें अपरा और अपनी बेटी के लिए छोड़ दी थी। उनके मुताबिक उस वक्त उनके पास नया किराए का घर लेने तक के पैसे नहीं थे। ऐसे में उन्होंने कुछ समय दोस्तों के घर रहकर गुजारा किया। अपरा के इस दावे पर कि उन्होंने अकेले अपनी बेटी की परवरिश की।

दर्शन ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि वह आज भी अपनी बेटी के संपर्क में हैं। दोनों की बातचीत होती है और वह बेटी की आर्थिक मदद भी करते हैं। दर्शन ने साफ किया कि वह अपने अतीत से आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह साल 2010 से इंटीरियर डिजाइनर अनाहिता इटालिया के साथ रिलेशनशिप में है और अपनी मौजूदा जिंदगी में काफी खुश हैं। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *