जिसमें एक टॉप की एक्ट्रेस ने शर्मीला को एक थप्पड़ मार दिया था. इस खबर को सुनकर लोग एकदम हैरान हो गए थे. क्योंकि दोनों ही एक्ट्रेस बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेस में एक हैं. इस घटना के बाद दोनों एक्ट्रेस ने इस बात पर रिएक्ट किया और इसे अफवाह बताया था.
दअरसल, साल 1968 में हमसाया फिल्म में दोनों एक्ट्रेस ने साथ काम किया था. दोनों ही एक्ट्रेस अपने जमाने की टॉप और सुपरहिट एक्ट्रेस थीं. दोनों के बीच बहुत कॉम्पटीशन था. अपनी फिल्म को हिट बनाने के लिए डायरेक्टर जॉय मुखर्जी ने दोनों एक्ट्रेस को अपनी फिल्म में ऑफर दिया और कास्ट कर लिया. लेकिन दोनों के बीच इगो प्रॉब्लम हो गई. दोनों के बीच घमंड आ गया था. जिसे देखकर डायरेक्टर भी टेंशन में आ गया था.
इस फिल्म में शर्मिला टैगोर, माला सिन्हा और डायरेक्टर जॉय मुखर्जी लीड रोल में थे. रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों एक्ट्रेस के बीच सेट पर माहौल ठीक नहीं था. उन दोनों के बीच कभी कॉस्ट्यूम को लेकर तो कभी डायलॉग को लेकर बहस हो जाती थी.
दोनों को लगता था कि दूसरे को ज्यादा अच्छी चीजें मिली हैं. इन्हीं बातों को लेकर सेट पर दोनों एक्ट्रेस के बीच गर्मागरमी बढ़ने लगी थी. उसी बीच गुस्से में माला सिन्हा ने शर्मीला को थप्पड़ मार दिया. इस घटना को वहां के कुछ लोगों ने देखा भी लेकिन इसकी सही पुष्टि नहीं हो सकी. वहीं कुछ सालों बाद दोनों एक्ट्रेस ने इसे एक अफवाह का नाम दिया.