Cli

कौन थी मंजीत कौर? 54 दिन की दर्दनाक कहानी ने सबको रुलाया!

Uncategorized

कभी कैमरे के सामने मुस्कुराकर अपनी वीडियो बनाने वाली मंजीत कौर ने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन उनकी जिंदगी की सबसे दर्दनाक कहानी उनकी आखिरी कहानी बन जाएगी। एक ऐसी लड़की जिसके Instagram पर हजारों लोग जुड़े थे जो मेकअप और गानों से जुड़े वीडियोस बनाकर लोगों को एंटरटेन करती थी। आज वही मंजीत हमारे बीच नहीं है। आखिर कौन थी मंजीत कौर और ऐसा क्या हुआ कि एक महीने से ज्यादा टाइम तक अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। मंजीत कौर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर और मेकअप आर्टिस्ट थी।

सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती थी। उनके अकाउंट पर मेकअप और गानों से जुड़े कई वीडियोस मौजूद हैं। उनकी सोशल मीडिया पहचान लगातार बन रही थी और वह अपने काम से लोगों के बीच जगह बना रही थी। मंजीत बेसिकली हरियाणा की रहने वाली थी। लेकिन पिछले कुछ टाइम से खरार में किराए के मकान में रह रही थी और बताया जा रहा है कि उनकी शादी नहीं हुई थी। लेकिन जुलाई 2026 में मंजीत की जिंदगी में ऐसा मोड़ आया जिसने सब कुछ बदल दिया। परिवार के मुताबिक मंजीत चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में अपनी पहचान की महिला से मिलने गई।

परिवार का आरोप है कि वहीं दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की और इसके बाद उन्हें गाड़ी में डालकर मोरिंडा ले गए। इसके बाद मजीत कौर बेहद गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंची जहां उनके शरीर पर जलने के गंभीर निशान थे। पहले उनका इलाज एक लोकल हॉस्पिटल में कराया गया जिसके बाद उन्हें मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल में ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें आगे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 9 जुलाई 2026 को मंजीत को पीजीआई चंडीगढ़ में एडमिट कराया गया और इसके बाद शुरू हुई जिंदगी और मौत के बीच उनकी लंबी लड़ाई। परिवार के लिए हर दिन एक उम्मीद लेकर आता था। शायद उनकी बेटी ठीक होकर घर वापस लौट आएगी। अस्पताल में इलाज चलता रहा और परिवार उनकी हालत बेहतर होने का इंतजार करता रहा। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और मंजूर था।

करीब 2 महीने तक अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के बाद 26 अगस्त 2026 को मनजीत कौर पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी की जंग हार गई। जिस बेटी को परिवार अस्पताल से ठीक होकर घर वापस लाने की उम्मीद कर रहा था। आखिरकार उसी बेटी का शव घर पहुंचा और इस खबर ने मंजीत के परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया। मामले में मंजीत की मां की शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ के सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन में दो लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।

परिवार का कहना है कि मंजीत के साथ जो कुछ हुआ उसकी पूरी सच्चाई दुनिया के सामने आनी चाहिए। इस मामले में जो भी जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही हो। सबसे दर्दनाक बात यह है कि मंजीत की जिंदगी अभी शुरू हुई थी। वह अपने काम के जरिए सोशल मीडिया पर पहचानी बना रही थी। उनके सामने आगे बढ़ने के कई सपने थे। लेकिन एक दर्दनाक घटना ने उनके सारे सपने छीन लिए। आज उनके Instagram पर कई सारी फोटोस और वीडियोस हैं। जिन्हें देखकर उनके चाहने वाले शायद यह सोच रहे होंगे कि कल तक जो लड़की मुस्कुरा रही थी आज वो हमारे बीच क्यों नहीं है। मंजीत कौर की कहानी हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली मुस्कान के पीछे किसी इंसान की जिंदगी में क्या चल रहा है। यह हम कभी नहीं जान सकते। अब परिवार को इंतजार है सिर्फ उस दिन का जब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आए और उन्हें अपनी बेटी के लिए पूरा इंसाफ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *