Cli

‘क्योंकि सास भी…’ में होगा इस किरदार का कमबैक? अभी से चरम पर ऑडियंस का एक्साइटमेंट

Uncategorized

टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहुती ही 2 का दूसरा सीजन एक बार फिर वही जादू चला पाने में कामयाब रहा है। जहां पुरानी ऑडियंस इस शो के जरिए नेस्टोल्जिया फील कर पा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ नई ऑडियंस भी कहानी से जुड़ी है। जहां शुरुआत में तुलसी और मिहिर के बनते बिगड़ते रिश्तों जैसे ट्विस्ट ऑडियंस को बांध कर रख रहे थे। वहीं बीच-बीच में यह शो पुराने किरदारों को लाकर ऑडियंस को सरप्राइज करता रहा है।

अब खबर है कि शो में एक और पुराने किरदार का कमबैक करवाया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल में आए दिन शांतिनिकेतन के इर्द-गिर्द नजर आने वाले मिस्ट्री मैन का रहस्य जल्द ही खुलने वाला है। ऑडियंस की यह जिज्ञासा लगातार उसे परेशान कर रही थी कि आखिर घर के आसपास नजर आने वाला यह नकाबपश शख्स कौन है। लेकिन अब जल्द ही शो में इस राज से पर्दा उठेगा और ऑडियंस उस वक्त शॉक्ड रह जाएगी जब सालों पुराना एक किरदार इस कहानी में कमबैक करेगा। टेली एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमन वर्मा शो में वापसी करेंगे और

एक बार फिर अपना अनुपम कपाडिया का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिलहाल ऑडियंस अमन वर्मा को टीवी सीरियल यह फितूर मेरा में देख रही थी। लेकिन अब जल्द ही हम उन्हें एक बार फिर उसी जाने पहचाने किरदार में देख पाएंगे। पुरानी ऑडियंस के लिए अनुपम कपाडिया का कमबैक काफी दिलचस्प रहेगा क्योंकि पहले सीजन में उनका रिश्ता तुलसी के साथ बहुत गहरा था। अब जब सीजन 2 में वह वापसी करेंगे तो देखना दिलचस्प होगा कि कहानी क्या करवट लेती है।

बात सीरियल की अभी की कहानी की करें तो बीते कुछ वक्त से ऑडियंस इसी उलझन में है कि आखिर शांतिनिकेतन के आसपास अक्सर नजर आने वाला यह मास्क मैन कौन है? सीरियल में दिखाया जा रहा है कि परिवार के कई लोगों ने घर के आसपास इस मास्क पहनकर घूमने वाले शख्स को नोटिस किया है।

जबकि तृप्ति को शक होने लगा है कि यह शख्स मिरर हो सकता है। परिवार किसी भी अनहोनी की आशंका को लेकर अब सतर्क रहने लगा है। जहां एक तरफ ऑडियंस को लगातार कंफ्यूज करके मेकर्स उसका ध्यान दूसरे किरदारों की तरफ खींचने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उन्हें अचानक सरप्राइज़ किया जा सके। वही इस शो को शुरू से फॉलो कर रहे पहले ही गेस कर चुके हैं कि नकाब के पीछे कौन है। वैसे आपको क्या लगता है कि इस नकाब के पीछे कौन हो सकता है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *