Cli

आशा भोसले की आखिरी आवाज फिर गूंजेगी! बर्थडे पर रिलीज होगा लास्ट सॉन्ग!

Uncategorized

एक ऐसी आवाज जिसने दशकों तक बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर अपना जादू जलाया। आज वही आवाज एक बार फिर से हम लोगों के बीच लौटने वाली है। फर्क सिर्फ इतना है कि आशा ताई इस बार हमारे बीच नहीं है और उनकी यह आखिरी रिकॉर्डिंग है और यह सॉन्ग ए मेरी जिंदगी तू छिपी है कहां?

अब उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर रिलीज़ होने जा रहा है। यानी कि आशा जी की आवाज़ एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौटेगी और उनके चाहने वालों के बीच एक बार फिर से गुनगुनाएगी। यह गाना अपकमिंग धर्मा कॉमेडी फिल्म ओम का हरी का हिस्सा है। खास बात यह है कि आशा ताई ने इसे साल 2023 में रिकॉर्ड किया था और यह उनकी आखिरी रिकॉर्डिंग थी जब वह 90 साल से भी ज्यादा उम्र की थी। उस उम्र में भी उनकी आवाज में वही फ्रेशनेस और जादू सुनने को मिलेगा जिसने उन्हें हर जनरेशन का फेवरेट बनाया। सबसे इमोशनल बात इसकी रिलीज़ डेट है। ए मेरी जिंदगी तू छिपी है कहां? 8 सितंबर को रिलीज़ किया जाना है। उस दिन आशा ताई की बर्थ एनिवर्सरी है।

यानी कि उनके जन्मदिन के दिन उनकी आवाज के जरिए उन्हें एक ट्रिब्यूट दिया जाएगा। फिल्म की लीड एक्टर की बात करें तो आयुष्मान जहां आपको दिखाई देंगे। उन्होंने बताया कि ओम का हरी पिता और बेटी की रिश्ते पर आधारित एक फिल्म है और फिल्म में आशा ताई की आवाज से इमोशनल जर्नी और ज्यादा स्पेशल बनती है। आयुष्मान ने इसके साथ ही स्टूडियो में काम करने के एक्सपीरियंस को भी काफी ज्यादा यादगार बताया है।

फिल्म के डायरेक्टर हरीश का कहना है कि आशा जी के बर्थडे पर यह गाना लॉन्च करना मकसद यह नहीं कि उनकी आवाज को सुनाया जाए बल्कि उनके बर्थडे को सेलिब्रेट करना है। यानी कि सिर्फ एक यह सॉन्ग रिलीज नहीं है बल्कि इंडियन म्यूजिक की एक लेगसी आवाज को ट्रिब्यूट देने वाला मोमेंट है। आशा ताई ने अपने करियर में सात दशक से ज्यादा काम किया है और कई खूबसूरत नगमे गाए हैं।

उन्होंने 20 से ज्यादा भाषाओं में हजारों गाने रिकॉर्ड किए और भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनके उभरी हैं। आशा जी के निधन की बात की जाए तो अप्रैल 2026 में उनका निधन हुआ। वह लंबे वक्त से बीमार थी। उनकी आखिरी फिल्म की रिकॉर्डिंग अब दर्शकों के सामने होगी और इसे सुनकर उनके फैंस लिहाजा इमोशनल होने वाले हैं। तो 8 सितंबर को जब ए मेरी जिंदगी तू छिपी है कहां कि आवाज गूंजेगी तो यह सिर्फ एक गाना नहीं होगा बल्कि आशा ताई की लेक्सी की आखिरी म्यूजिक झलक भी होने वाली है। तो इसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। आप कितने एक्साइटेड हैं हमें कमेंट सेक्शन में बताइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *