Cli

सलमान के घर पहुंच कर इस शख्स ने कुछ ऐसा किया कि उड़ गए पुलिस के होश!

Uncategorized

मुंबई क्राइम ब्रांच ने 25 साल के आसिफ मोहम्मद राजा नाम के एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। इस पर आरोप है कि यह सलमान खान को एक फेक थ्रेड प्लॉट में फंसाकर उनसे पैसा ऐठना चाह रहा था। यह राजा नाम का शख्स बिहार में रहने वाला है। फरवरी महीने में यह सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की बिल्डिंग पर पहुंचता है और बिल्डिंग पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड से कहता है कि मुझे सलमान खान को मारने की सुपारी दी गई है।

कुछ लोग हैं जो सलमान खान को खत्म करना चाहते हैं। उन्हीं लोगों ने मुझे मोबाइल भी दिया है जिसके जरिए वो मुझसे कांटेक्ट करते हैं। मुझे मैसेज भेजते हैं कि मुझे कब कहां क्या करना है और यही लोग हैं जो मुझे पैसा और हथियार दे रहे हैं। सिक्योरिटी गार्ड ने इस आदमी को सुना और उसके बाद मामले को गंभीरता से देखते हुए क्योंकि सलमान खान को मल्टीपल थ्रेट्स से वो सिक्योरिटी के बीच ही घर से बाहर निकलते हैं। ऐसे में बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने मुंबई पुलिस को इन्फॉर्म किया जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू की।

तो इस मोहम्मद आसिफ नाम के शख्स ने पुलिस को बताया कि तीन लोग हैं जो सलमान खान के नाम की सुपारी दे रहे हैं और उन्होंने मुझे कॉन्ट्रैक्ट दिया है सलमान खान को मारने का। इस शख्स ने सपोर्टिंग एविडेंसेस भी पुलिस को दिखाए जिसमें उसने बताया कि कैसे उसे WhatsApp पर मैसेजेस मिल रहे हैं कब क्या करना है। पुलिस ने इस शख्स के सारे मोबाइल्स जब्त किए और उसके बाद पुलिस ने जब इन मोबाइल की फॉरेंसिक जांच की। पुलिस को पता चला कि यह जो शख्स है इसी ने पूरा यह धमकी का प्लॉट रचा है और एक मोबाइल से यह मैसेज टाइप करके अपने ही दूसरे मोबाइल पर भेज रहा है और उस मैसेज को बता रहा है कि यह धमकी भरे मैसेजेस सामने वाला बंदा भेज रहा है। जबकि सामने कोई है ही नहीं। इसी शख्स ने दो मोबाइल ले रखे थे।

एक मोबाइल में इसने चैट जेपीटी डाउनलोड कर रखा था। चैट जीपीटी से यह धमकी भरे मैसेज टाइप करके अपने दूसरे नंबर पर भेजता और उन मैसेजेस को उसने दिखाने की कोशिश की कि यह मैसेजेस मुझे गैंग वाले भेज रहे हैं सलमान खान के खिलाफ। पुलिस ने जब फॉरेंसिक जांच करवाई तो पता चला कि मैसेज भेजने वाले की और मैसेज रिसीव करने वाले की जो लैंग्वेज है वो सेम है। इतनी सेम लैंग्वेज किसी की हो नहीं सकती है।

बाद में पुलिस को यह भी पता चला कि यह जितने भी मैसेजेस थे यह चैट जीपीटी से बनाए गए थे। इसके अलावा इस शख्स ने पुलिस को झूठी कहानी बताई थी कि इसने एक जगह से मोबाइल लिया, एक जगह से इसको पैसा मिला। पुलिस ने उन सभी जगहों के सीसीटीवी फुटेजेस खंगाले। वहां पर यह शख्स तो नजर आया राजा लेकिन इसके साथ कोई दूसरा संदिग्ध आदमी नजर ही नहीं आया। जिसके बाद पुलिस को राजा पर शक हुआ और पुलिस ने इससे सक्ते से पूछताछ की तो इसने पूरी कहानी बताई कि आखिर यह सलमान खान के इर्द-गिर्द यह नकली धमकी भरा प्लॉट क्यों बना रहा था।

यह शख्स जुारी है। जुए की लत ने इसे 35 लाख के कर्जे में डुबो दिया। जिसके बाद इसने एक एजुकेशनल प्लेटफार्म बनाकर उसे चलाने की कोशिश की। उसके लिए फंडिंग जुटाने के लिए इसने सलमान शाहरुख आमिर तक पहुंचने की कोशिश की। उनके वॉचमैनस को भी ब्राइब किया ताकि वह घर में एक्सेस दे दे। लेकिन यह शख्स इन तीनों सुपरस्टार्स के पास नहीं पहुंच पाया। तो उसके बाद इसने यह थ्रेट प्लॉट बनाया कि मैं ऐसा बताऊंगा कि मुझे सलमान को मारने की धमकी मिली है और यह मैं सलमान खान और उनके परिवार को बताऊंगा और उनकी गुड बुक्स में चला जाऊंगा कि मुझे तो सलमान को मारने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है बट मैं सलमान को मारना नहीं चाहता हूं। मुझे तो बस पैसों की जरूरत है। इस तरह की कहानी यह सलमान तक पहुंचा के सलमान से पैसा निकलवाना चाहता था। लेकिन उससे पहले मुंबई पुलिस खड़ी है। जिसने इस पूरी कहानी को खोल कर रख दिया। यह कहानी जो है इस पर फिल्म बन सकती है। फिल्म की कहानी लगती है। यह कहानी हर किसी को हैरान कर रही है क्योंकि यह कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *