Cli

जब सुनील शेट्टी को US पुलिस ने बनाया था बंधक?

Uncategorized

नमस्कार दोस्तों, एक बार फिर आप सभी का स्वागत है मनोज फिल्मी पडकास्ट में। फिल्म कांटे के दौरान एक्टर सुनील शेट्टी एक बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गए थे। 91 हादसे के बाद उन पर अमेरिकन पुलिस ने बंदूक भी तानी थी। अब फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने इस वाक्य पर खुलकर बात की है। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा।

तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। डायरेक्टर संजय गुप्ता की फिल्म कांटे जब रिलीज हुई थी तब इसकी मल्टीस्टारर कास्टिंग की खूब चर्चा हुई थी। अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, महेश वांजरेकर, लकी अली समेत शानदार एक्टर्स से भरी इस फिल्म को ऑडियंस का खूब प्यार मिला था। लेकिन इसकी मेकिंग के दौरान कई मुसीबतें आई जिसका सामना सभी एक्टर्स को करना पड़ा। कांटे बनाते वक्त फिल्म के एक्टर सुनील शेट्टी एक बड़ी मुसीबत में फंस गए थे।

फिल्म उस वक्त अमेरिका में शूट हो रही थी और तभी 91 हादसा भी घटा था। फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने हाल ही में इस हादसे पर बात करते हुए कहा कि एक्टर के लुक्स को देखकर अमेरिका का एक कपल डर गया और इसी डर से उन्होंने पुलिस को कॉल कर दिया। साइरच ब्रोचा के पडकास्ट में संजय गुप्ता बताते हैं कि 9:11 के कारण उनके सूट पर बुरा असर पड़ा था।

उन्हें जहां शूट करने की इजाजत मिली वो भी कैंसिल हो गई थी। उनके मुताबिक अमेरिका के लोग अचानक बहुत ज्यादा डर गए थे। डायरेक्टर ने आगे उस पल को भी याद किया जब सुनील शेट्टी पर बंदूक तानी गई थी। संजय गुप्ता ने बताया कि सुनील शेट्टी और महेश मांझरेकर होटल में तैयार होकर सेट पर आते थे। उस दिन वह दोनों ब्रेकफास्ट करके होटल की लिफ्ट में चढ़े। लिफ्ट एक फ्लोर पर रुकी जहां एक बूढ़ा कपल भी उनके साथ चढ़ा था। जब तक कपल होटल की लॉबी में पहुंचता है तब तक उनकी सांसे थम सी जाती है।

उन्हें लगता है कि लिफ्ट में उनके पीछे दो ओसामा खड़े हैं। यह दोनों एक्टर्स कार में बैठे और लोकेशन की ओर चल पड़े। बीच रास्ते में एक पुलिस वाली गाड़ी आई और उन्हें रोक लिया। संजय गुप्ता आगे बताते हैं कि सुनील शेट्टी और महेश मांझरेकर के खिलाफ उस बूढ़े कपल ने शिकायत की थी। डायरेक्टर ने मजाकिया अंदाज में बताया कि वो लिफ्ट वाला कपल रिसेप्शन की तरफ भागा और पुलिस को कॉल किया था कि यह दोनों लोगों पर हमें शक है। यह दिखने में काफी अजीब लग रहे हैं। उन्होंने उनकी गाड़ी का नंबर नोट किया और पुलिस को बता दिया। भगवान का शुक्र है कि वह साल 2001 था।

जब दुनिया में इंटरनेट मौजूद था। सुनील सेठी दिखा पाए थे कि वह कौन है। महेश मांजरेकर कैसे बताते। बता दें कि फिल्म कांटे 2001 में अमेरिका के लॉस एंजेल्स में शूट की गई थी। संजय गुप्ता इसी बातचीत के दौरान यह भी बताते हैं कि अमिताभ बच्चन भी अपने होटल के कमरे से बाहर निकलने में डरते थे। क्योंकि जब भी वह कमरे से बाहर निकलते थे, तो अमेरिका के लोग उन्हें देखकर अजीब अजीब से चेहरे बनाते थे। वह बिग बी के लुक्स को देखकर उन पर शक किया करते थे। दोस्तों, आज का वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *