Cli

इस खास वजह से ऐश्वर्या राय से हो रही है कैटरीना की तुलना, वायरल विडियो ने छेड़ी चर्चा, मचा हड़कंप!

Uncategorized

ऐश्वर्या राय से कैटरीना कैफ की तुलना सलमान नहीं खास है वजह बच्चन बहू के बाद अब कौशल बहू पर आया दिल दोनों हसीनाओं में दिखी कमाल की सिमिलरिटी वायरल वीडियो ने छेड़ी जबरदस्त चर्चा ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैफ का नाम साथ-साथ सुर्खियां बटोर रहा है.

लेकिन इस बार दोनों की तुलना सलमान खान की वजह से नहीं हो रही है कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे जाएंगे। एक वायरल वीडियो में लोगों को कैटरीना में ऐश्वर्या की झलक दिखाई दे रही है। जी हां, आखिर चल क्या रहा है? दरअसल मशहूर फिल्म मेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। दिल का दौरा पड़ने की वजह से उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशवारा श्मशान घाट में किया गया। जहां बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

इसी दौरान विक्की कौशल के साथ पहुंची कैटरीना कैफ ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कुकू कोहली के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में पहुंची कैटरीना कैफ को देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स को ऐश्वर्या राय बच्चन की याद आ गई। इसके बाद दोनों के संस्कार और सादगी को लेकर खूब बातें होने लगी। कैटरीना इस मौके पर बेहद सिंपल और शांत अंदाज में नजर आई।

उनका लुक और बिहेवियर देखकर सोशल मीडिया पर लोगों को ऐश्वर्या राय बच्चन की याद आने लगी। यूजर्स ने कहा कि जिस तरह ऐश्वर्या किसी भी पारिवारिक या दुख के मौके पर बेहद सादगी और गरिमा के साथ नजर आती हैं कुछ वैसा ही अंदाज कैटरीना में भी देखने को मिला। बस फिर क्या था?

सोशल मीडिया पर दोनों की तुलना शुरू हो गई। वैसे ऐश्वर्या राय को सिर्फ उनकी खूबसूरती और ग्लोबल पहचान के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि बच्चन परिवार की बहू के तौर पर भी उन्हें काफी रिस्पेक्ट मिलती है। शादी के बाद कैटरीना का अपने ससुराल वालों के साथ रिश्ता भी अक्सर चर्चा में रहता है। उन्हें कई मौकों पर अपनी सास वीणा कौशल के साथ देखा गया। फरवरी 2025 में वह अपनी सास के साथ प्रयागराज महाकुंभ में भी पहुंची थी।

उस दौरान दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ज्यादा वायरल भी हो गई थी। अब कोकू कोहली के अंतिम संस्कार में पति विक्की कौशल के साथ पहुंचने के बाद एक बार फिर कैटरीना के संस्कार और सादगी की चर्चा होने लगी। लोगों ने उन्हें सिर्फ एक ग्लैमरस बॉलीवुड स्टार के तौर पर नहीं बल्कि कौशल परिवार की बहू के रूप में भी देखा।

इसी बात ने ऐश्वर्या से उनकी तुलना को और भी ज्यादा हवा दे दी। कैटरीना का वायरल वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा वो ऐश्वर्या जैसी बनती जा रही हैं।

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ऐश्वर्या और कैटरीना डिसेंट लेडीज हैं। वहीं एक और यूजर ने कहा कैटरीना ऐश्वर्या को कॉपी करती हैं हमेशा। कुछ लोगों को दोनों में एक जैसी सादगी और गरिमा नजर आई। हालांकि दोनों की अपनी अलग पहचान है और अलग पर्सनालिटी भी है। लेकिन जिस बात ने इस तुलना को जन्म दिया वो है उनका सादगी भरा अंदाज और परिवार को लेकर सम्मान। फिलहाल कैटरीना कैफ का यह वीडियो लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *