Cli

जब कमाल अमरोही से मधुबाला करना चाहती थी निकाह?

Uncategorized

मधुबाला बीते जमाने की सुपरस्टार थी और उनकी जबरदस्त लोकप्रियता भी थी। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। लेकिन कमाल अमरोही की 1949 की फिल्म महल उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। फिल्म मेकर के बेटे ताजदार ने हाल ही में बताया कि मधुबाला और उनके पिता के बीच कैसे प्यार हुआ। लेकिन यह रिश्ता इसीलिए खत्म हो गया क्योंकि मधुबाला चाहती थी कि वह अपनी पत्नी सैदा को तलाक दे दें।

ताजदार ने विक्की लालवानी से कहा कि मैं आपको बता दूं मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी होती है कि शायद कमाल ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने भारतीय स्क्रीन की तीन सबसे खूबसूरत महिलाओं के साथ काम किया है। मीना कुमारी [संगीत] भारत की ट्रेजडी क्वीन मधुबाला भारतीय स्क्रीन की वीनस और हेमा मालिनी ड्रीम गर्ल ताजदार ने पुष्टि की कि वह वास्तव में एक रिश्ते में थे। लेकिन उनके पिता ने इसे खत्म कर दिया क्योंकि मधुबाला की मांग थी कि वह अपनी पत्नी को तलाक दें और अपने परिवार से अलग हो जाएं। ताजदार ने कहा कि उनके रिश्ते को लेकर काफी चर्चाएं थी

यह बात अखबारों में भी आ गई थी और इंडस्ट्री में हर कोई इसके बारे में जानना चाहता था। मधुबाला कोई साधारण हीरोइन नहीं थी। वह अपने समय की एक बड़ी स्टार थी और बहुत ही ज्यादा खूबसूरत भी थी। दूसरों के साथ भी उनके रिश्तों की कई कहानियां थी। जग जाहिर है कि वह दिलीप कुमार के साथ थी। उन्होंने दावा किया कि वह एक बड़ी स्टार और प्रोड्यूसर भी थी। उनके पास बहुत पैसा भी था। उन्होंने कहा कि मैं आपको इतनी रकम दूंगी।

आप अपनी पत्नी और बच्चों को इतना पैसा दे दें और उन्हें अपनी जिंदगी से बाहर कर दें। उन्होंने आगे कहा कि मेरे पिता ने उनसे कहा अब से हम नहीं मिलेंगे क्योंकि मैं कहानियां और डायलॉग बेचता हूं अपने बच्चे और पत्नी नहीं आप चाहती हैं कि मैं अपनी पत्नी को छोड़ दूं ऐसा नहीं होगा वो मेरे परिवार की महिला है।

ताजदार ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि मेरी मां को मधुबाला के बारे में पता नहीं था। उन्हें बस इतना पता था कि महल बन रही थी और यह मेरे पिता के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। कमाल अमरोही ने अपनी जिंदगी में चार शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी बिल्किस का निधन हो गया था। जिसके बाद उन्होंने सैदा से शादी की और उनके दो बच्चे हुए। ताजदार और रुखसार। 1952 में कमाल अमरोही ने मीना कुमारी से शादी की और 1972

में वह मीना कुमारी की मौत तक उनके साथ रहे। मीना कुमारी की मौत के बाद उन्होंने अपनी डॉक्टर से शादी की और 1993 में अपनी मौत तक उसके साथ रहे। मधुबाला का निधन 1969 में सिर्फ 36 साल की उम्र में हुआ। उनकी मौत जन्म से ही दिल की एक बीमारी जिसे वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट यानी दिल में छेद कहा जाता है। उससे जुड़ी गंभीर दिक्कतों के कारण हुई थी। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय बाय टेक केयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *