Cli

NEET प्रोटेस्ट में रोकी पुलिस वैन, अब बिग बॉस के घर का बनेगी हिस्सा!

Uncategorized

सलमान खान के सबसे बड़े रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के नए सीजन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस सीजन का फॉर्मेट काफी अलग और हटके रहने वाला है। शो के प्रोमो के जरिए सलमान खान बता चुके हैं कि इस बार कंटेस्टेंट को घर में एक नहीं बल्कि दो मौके दिए जाएंगे।

अब शो में क्या-क्या होने वाला है, यह तो इसके शुरू होने के बाद ही पता चलेगा। मगर इससे पहले घर के सदस्यों की चर्चा शुरू हो गई है। Bigg बॉस 20 में कौन-कौन से चेहरे नजर आएंगे, इसका खुलासा होना शुरू हो चुका है। घर में एक सदस्य तो ऐसा आने वाला है जिसका फैसला फैंस के हाथों में होगा। सलमान खान ने एक नए प्रोमो में फैंस का फैसला प्रतियोगिता की घोषणा की है। जिसमें दो कंटेस्टेंट रिया अहीर और लव गिल का नाम सामने आया है।

जिनमें से कोई एक ही शो के घर के अंदर जाएगा। अब वह कौन होगा इसका खुलासा प्रीमियर वाले दिन नेशनल टीवी पर होने वाला है। रिया अहीर का नाम पिछले महीने ही सुर्खियों में आया था। मुंबई में नीट प्रोटेस्ट के दौरान वह बीच सड़क पर एक पुलिस वैन को रोक कर खड़ी हो गई थी। यह मोमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। रिया की एक फोटो जिसमें वह बारिश में पुलिस वैन को अपने हाथों से रोक रही हैं, उसे काफी ज्यादा पसंद किया गया। रातों-रात रिया अहीर इंटरनेट सेंसेशन बन गई। वह पहले से ही बतौर एक्टर मुंबई में सक्रिय थी।

मगर इस बीजेपी प्रोटेस्ट के चलते उनका नाम और भी फैल गया। अब रिया ने लोगों से अपील की है कि वह उन्हें बिग बॉस के घर में जाने के लिए सपोर्ट करें क्योंकि उन्हें हर कोई देख चुका है। अब उनकी जर्नी की बारी है। रिया के अलावा पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल का नाम भी सामने आया है जो पंजाबी सिनेमा में एक जाना माना चेहरा हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जोरदार है। इस सीजन उनके पास घर के सदस्य बनने का मौका है।

अगर रिया अह से ज्यादा उन्हें वोट्स मिलते हैं तो वह शो का हिस्सा बनेंगी। बात करें बिग बॉस 20 की तो शो के मेकर्स के मुताबिक ऑडियंस के पास अपने पसंदीदा सेलेब्स को वोट करके घर का सदस्य बनाने के लिए 2 सितंबर तक का समय है। 6 सितंबर को इसका प्रीमियर एपिसोड होगा जिसमें सलमान बतौर होस्ट बनकर फिर से नजर आएंगे। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीबी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *