Cli

शर्मिला टैगोर पर बौखलाई कंगना रनौत कह दी चौंकाने वाली बात, मचा बवाल!

Uncategorized

एक विवाद खत्म नहीं होता कि दूसरा विवाद कंगना की जीवन से जुड़ जाता है। दरअसल इस वक्त कंगना रानाउत के गदर जेनरेशन वाली बयान पर चारों तरफ काफी हंगामा मचा हुआ है बीजेपी प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद भी कामना की इस बयान से काफी हलचल मची हुई है अलग-अलग लोग इस पर अलग-अलग टिप्पणियां कर रहे हैं।

लेकिन कंगना है कि जैसे उसे कोई फर्क ही नहीं पड़ता। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंगना रनौत ने फिर ऐसी हरकत की है जिसने हंगामा मचा दिया है। कंगना रनौत अपनी सीनियर शर्मिला टैगोर के एक बयान पर गुस्सा हो गई है।

बीते कुछ दिनों से वंदे मातरम के दो से ज्यादा छंद गाने को लेकर विवाद जारी है. कई सेलेब्स भी इस पर अपने रिएक्शन्स दे चुके हैं. इसी लिस्ट में अब शर्मिला टैगोर ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि बाकी के छंद उन लोगों के गाना मुश्किल है, जो लोग ईश्वर में विश्वास रखते हैं. लेकिन ये सुनते ही कंगना तिलमिला गई।

कंगना रनौत ने हाल ही में शर्मिला टैगोर का वो वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वंदे मातरम को लेकर अपनी राय जाहिर करती नजर आ रही हैं.इसी वीडियो को शेयर कर कंगना ने कैप्शन लिखा- ‘मैं आपकी सरहाना करती हूं कि शर्मिला जी ने वंदे मातरम को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. लेकिन हैरानी इस बात की है, कि एक एक्ट्रेस होते हुए कला/कविता पर उनकी सोच इतनी सीमित और बनावटी कैसे हो सकते हैं? कवि मनचाहा असर पैदा करने के लिए तरह-तरह की कल्पनाओं को लाता है, वंदे मातरम आजादी की लड़ाई की भावना है, बंकिम चंद्र जी देश को अपने भीतर की शक्ति को जगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

कंगना ने इस पोस्ट में शर्मिला टैगोर को सलाह देते हुए लिखा है कि कृप्या कर आप हिंदू-मुस्लिम माइंड सेट से बाहर निकल आइए. आप मुझे बहुत अच्छी लगती हैं, मैं आपको पसंद करती हूं और आपकी जोरदार झप्पी से मुझे कोई ऐतराज नहीं है. अगर कोई धर्म सिर्फ एक भगवान और एक ही तरह की अभिव्यक्ति-वो भी पुरुष प्रधानता वाली-तक सीमित है, तो मुझे अफसोस है, पर किसे परवाह है?

बता दे की बंदे मातरम विवाद पर शर्मिला टैगोर ने अपनी राय दी थी उन्होंने कहा था कि जो लोग धर्म में विश्वास रखते हैं उनके लिए मुश्किल है कहना कि वंदे काली, वंद दुर्गा, वंदे… मुश्किल है. इसलिए भारत में जितने धर्म के लोग हैं उसको हम अगर एक साथ लेकर चलें तो पहले दो छंद बहुत अच्छे हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *