Cli

चीनी 20 रुपए हुई महंगी, क्यों आयी कीमत में रिकॉर्ड उछाल?

Uncategorized

जिंदगी में मिठास खोलने वाली चीनी अब जरा कड़वी लगने लगी है। जी हां, एक बार फिर चीनी के दाम जो बढ़ गए हैं। आज चीनी ₹65 के पार हो गई है। इसी के साथ आम आदमी की जेब को भी बड़ा झटका लगा है। एक तरफ जहां तीज त्यौहार नजदीक आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मिठाई अपनी मिठास ही महंगी करती जा रही है।

शक्कर की कीमत 20 दिनों में ₹20 से भी पार हो गई है। यानी जो चीनी महज ₹45 किलोग्राम में बिक रही थी, 20 दिनों में ही वह ₹65 जा पहुंची है। आज यानी 20 अगस्त को चीनी के दाम ₹65 प्रति किलोग्राम हो गए हैं। सोचने वाली बात यह है कि चीनी के भाव बढ़ने के पीछे का कारण ना तो व्यापारी समझ पा रहे हैं और ना ही ग्राहक। शक्कर की बढ़ी हुई कीमतों का असर निश्चित तौर पर शक्कर से बनने वाली चीजों और मिठाइयों पर भी पड़ेगा।

अभी तो रक्षाबंधन भी नजदीक है। ऐसे में चीनी का महंगा होना यानी मिठाइयों के रेट में भी जमकर बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही हर उस गृहणी पर असर पड़ेगा जो मेहमानों के लिए चाय और बच्चों के लिए रोज खाने में मीठा बनाती है। घर का बजट बिगड़ेगा और मिठाई, बेकरी, बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स वालों का खर्चा बढ़ेगा। सरकार ने भी चीनी की बढ़ी दामों और जमाखोरी के बीच एक अहम फैसला लिया है।

चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगा दी गई है। जो चीनी व्यापारी और कंपनियां 30 दिनों का स्टॉक रखती थी, वह अब सिर्फ 15 दिनों की चीनी जमा करके रख सकती है। यह नियम 1 सितंबर से लागू होकर 30 नवंबर तक लागू रहेगा। यानी इस बार त्यौहार में चीनी की ममारी होने वाली है। चीनी के इस तरह से बढ़े हुए दाम पर आपका क्या कहना है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *