Cli

बॉलीवुड का वो एक्टर, जिसकी 33 फिल्में कभी रिलीज ही नहीं हो पाईं, फिर भी है सुपरस्टार?

Uncategorized

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें हैं, जिन्होंने करियर में बहुत डाउनफॉल देखे, लेकिन आखिराकर सफलता पा ली. ऐसे ही एक एक्टर है, जिनकी 30 फिल्में कभी रिलीज ही नहीं हुईं. उनकी गिनती सबसे बड़े स्टार्स में होती है.बॉलीवुड में अपना नाम बनाना बेहद ही मुश्किल सफर है. इस बारे में खुद कई दिग्गज कलाकार बता चुके हैं कि शुरुआत के दिनों में उन्होंने कितनी परेशानियां झेली. हालांकि बॉलीवुड में ऐसे स्टार्स की भी कोई कमी नहीं है,

जिनकी फिल्में भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन उनका अंदाज और एक्टिंग दर्शकों को इतनी पसंद आई है कि आज भी लोग उनको बेहद पसंद करते हैं. ऐसे ही एक अभिनेता के बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं. जिनकी फिल्में फ्लॉप भी हुई और ऐसी मूवीज भी हैं जो कभी रिलीज नहीं हो पाईं, लेकिन उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना नाम कमाया.हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं उसे बॉलीवुड इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है.

उन्हें हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में गिना जाता है और एक्शन हीरो के रूप में उनकी इमेज लोगों के दिलों-दिमाग में बसी हुई है. बता दें कि लोग उन्हें प्यार से अन्ना कहते हैं. अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम सुनील शेट्टी की बात कर रहे हैं.अभिनेता सुनील शेट्टी 11 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं. एक्टर ने 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से डेब्यू किया था, जिसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस दिव्या भारती नजर आई थीं. इस फिल्म से बॉलीवुड में वो एक एक्शन हीरों के रूप में जाने गए.

हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि सुनील शेट्टी की 33 फिल्में ऐसी रहीं जो बनकर तैयार हुईं या जिनकी घोषणा की गई. वो कभी सिनेमाघरों में रिलीज ही नहीं हो पाईं.सुनील शेट्टी की हम बिना रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो इसमें ‘काला पानी’ जो 1990 के दशक में शुरू हुई थी,

लेकिन कुछ मतभेदों के चलते डिब्बाबंद हो गई. इसी तरह से कैप्टन अर्जुन, जुआ, राधे श्याम सीता राम, चोर सिपाही, मुक्ति, यश, गुड नाइट, अखंड, कौरव, शोला और रुस्तम, चोरी मेरा काम, करमवीर, आयुध, एक और फौलाद, फाँसी: द कैपिटल पनिशमेंट, चाय गरम, शूटर, दो कदम आगे, हम हैं आग, जैसी फिल्मों का नाम शामिल है. हालांकि इसके बावजूद भी सुनील शेट्टी ने अपनी दमदार एक्टिंग से अलग मुकाम पाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *