Cli

विदेश में ‘छाया’ जूही का बेटा ! सारे स्टार किड्स रह गए पीछे..!!

Uncategorized

मल्टीटलेंटेड है जूही चावला का बेटा। कोलंबिया यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई पूरी। अर्जुन मेहता की ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें वायरल। बिजनेसमैन पिता की राह पर चलने को तैयार। जूही की बेटी भी कर रही मेहता परिवार का नाम रोशन। स्टार किड्स की बात हो तो ज्यादातर चर्चा ग्लैमर पैप वीडियोस पार्टीज तक ही सीमित हो जाती है। लेकिन इस बार लाइमलाइट में एक ऐसा स्टार किड है

जो अपनी पढ़ाई अचीवमेंट और ग्रेजुएशन को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां हम बात कर रहे हैं जूही चावला के बेटे अर्जुन मेहता की जिन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से परिवार का नाम रोशन कर दिया है। बॉलीवुड की चमक-धमक से दूर रहते हुए अर्जुन ने वो कर दिखाया है, जिस पर आज उनकी मां जूही गर्व से फूली नहीं समा रही है। दरअसल अर्जुन मेहता ने दुनिया की सबसे रेप्यूटेड यूनिवर्सिटीज में से एक कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी कर ली है। इस खास मौके की खुशी जूही चावला ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ भी शेयर की है।

जैसे ही उन्होंने बेटे का ग्रेजुएशन वीडियो पोस्ट किया, इंटरनेट पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। वीडियो में अर्जुन कॉन्फिडेंस के साथ स्टेज की तरफ बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं और पूरे हॉल में तालियों की गूंज भी सुनाई दे रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अर्जुन ने यूनिवर्सिटी का लाइट ब्लू कलर का ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहना हुआ है। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ दोस्तों और फैमिली की जोरदार चीयरिंग पूरे माहौल को और भी खास बना देती है। अर्जुन स्टेज पर पहुंचकर यूनिवर्सिटी फैकल्टी से हाथ मिलाते हैं

और यही पल जूही चावला के लिए बेहद इमोशनल बन जाता है। एक मां के चेहरे पर बेटे की कामयाबी की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए जूही ने बेहद प्यारा सा कैप्शन भी लिखा हुआ था। कोलंबिया का प्राउड ग्रेजुएशन। बस फिर क्या था? फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई अर्जुन को बधाइयां देने लगा। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि जूही और जय मेहता के बच्चों ने साबित कर दिया है कि स्टार किड होने से ज्यादा जरूरी है

अपनी पहचान खुद बनाना। वैसे दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब मेहता परिवार में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन का जश्न मनाया गया हो। इससे पहले 2023 में जूही चावला की बेटी जानवी मेहता ने भी इसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की थी। उस वक्त भी जूही ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की थी। बच्चों की ग्रेजुएशन से एक बात तो साफ है कि इस परिवार में स्टारडम से कई ज्यादा एजुकेशन को अहमियत दी जाती है। जैसा कि सभी जानते हैं

जूही चावला हमेशा से अपनी फैमिली को लाइमलाइट से दूर रखती आई हैं। शायद यही वजह है कि उनके बच्चे आज अपनी मेहनत और उपलब्धियों की वजह से पहचाने जाते हैं। जहां कई स्टार किड्स फिल्मों की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं जानवी और अर्जुन ने एजुकेशन और अपने अलग पैशन को चुना। एक पुराने इंटरव्यू में जूही ने बताया था कि उनकी बेटी जानवी को क्रिकेट और पढ़ाई में बहुत ज्यादा दिलचस्पी है। वो एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। वहीं अर्जुन के लिए भी यही कहा जाता है कि वह एक्टिंग से दूर बिजनेस वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *