Cli

हिना खान ने पति को ये क्या बोल दिया ? बौखलाए रोकी जैसवाल,मचा बवाल!

Uncategorized

हिना खान ने दी पति को सलाह। कह दी किसी और से शादी करने की बात। प्यार को कुर्बान करने के लिए तैयार हुई अक्षरा। शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा। बीवी की बात सुन सन्न रह गए रॉकी जैसवाल। हिना का स्टेटमेंट हो रहा जबरदस्त वायरल।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी और पति रॉकी जायसवाल के साथ रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया। हिना ने बताया कि कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान उनकी जिंदगी में एक ऐसा भी वक्त आया था जब उन्होंने अपने पति रॉकी को खुद से दूर करने का फैसला कर लिया था। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना।

पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। सबसे पहले आपको हिना खान और रॉकी जैसवाल की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। दोनों की मुलाकात यह रिश्ता क्या कहलाता है कि सेट पर हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया और करीब 13-14 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। खास बात यह थी कि हिना ने उस वक्त शादी की जब वह स्टेज थ्री से जूझ रही थी।

उनकी शादी बेहद प्राइवेट तरीके से हुई थी। जिसमें दोनों ने अपने करीबी लोगों के बीच एक दूसरे का हाथ थामा था। हाल ही में हिना ने अपने पॉडकास्ट पीओवी में बातचीत के दौरानअपने रिश्ते के सबसे मुश्किल दौर का जिक्र भी किया।

एक्ट्रेस ने बताया कि की लड़ाई के दौरान उनकी सेहत को लेकर काफी मुश्किल हालात थे। साथ ही रॉकी की मां के तबीयत को लेकर भी परेशानियां चल रही थी। ऐसे वक्त में हिना को लगने लगा था कि उनकी वजह से रॉकी की जिंदगी भी मुश्किल हो रही है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने रॉकी से कहा था कि वह किसी और से शादी कर लें क्योंकि उन्हें लगता है कि अब उनकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। लेकिन हिना ने यह भी साफ किया कि वह रॉकी की परीक्षा नहीं ले रही थी।

वो सच में चाहती थी कि अगर रॉकी को किसी और के साथ खुशी मिलती है तो वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाए। एक्ट्रेस ने कहा कि वह रॉकी से इतना प्यार करती हैं कि उनके साथ रहने से ज्यादा जरूरी उनके लिए रॉकी की खुशी है।

अगर रॉकी किसी और को चुनते तो भी वह उनके फैसले से खुश होती। अपनी शादी के दौरान भी हिना ने रॉकी के लिए बेहद खूबसूरत बात कही थी। उन्होंने कहा था कि प्यार पाना खूबसूरत है। लेकिन किसी इंसान को उसकी कमियों और जिंदगी की तमाम हर मुश्किल के बावजूद अपनाना दुनिया का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। रॉकी ने हर मुश्किल घड़ी में हिना का साथ चुना। हिनाने बताया कि जिस दौर से वह गुजर रही थी, उसमें रॉकी ने उनका बहुत साथ दिया। उनकी मुश्किलों को आसान बनाया।

एक्ट्रेस ने माना कि जो लोग उस वक्त उनके साथ थे वही जानते हैं कि उन्होंने इस लड़ाई का सामना कैसे किया है और अब हिना खान का यह स्टेटमेंट बहुत ज्यादा वायरल भी हो रहा है। लोग उनकी हिम्मत और कुर्बानी की दाद दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *