Cli

रंग रूप देखकर जब यश चोपड़ा ने कर दिया था जलील; फिर 10 साल बाद मिथुन चक्रवर्ती ने कैसे लिया अपमान का बदला?

Uncategorized

[संगीत] जब मिथुन चक्रवर्ती को अपमान किया था यश चोपड़ा ने और जिसका बदला मिथुन चक्रवर्ती ने लिया आखिर कई साल के बाद। नहीं साहब बहादुर [संगीत] हमने हमेशा शेर को जबड़ों से पकड़ा है। ये उन दिनों की बात है जब मिथुन चक्रवर्ती अपने करियर में बहुत स्ट्रगल कर रहे थे। एक चांस पाने के लिए कहीं किसी फिल्म में एक छोटा-मोटा रोल ही क्यों ना मिल जाए क्योंकि मिथुन चक्रवर्ती को कोई भी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर अपने ऑफिस में घुसने नहीं देते। रोल देने की तो बहुत बड़ी बात है। तो इसी वक्त मिथुन चक्रवर्ती की मुलाकात सलमान खान के पिता सलीम खान से हुई थी। अचानक एक टेलरिंग शॉप में। और वहां पर मिथुन चक्रवर्ती को देखकर सलीम खान प्रभावित हुए मिथुन चक्रवर्ती की पर्सनालिटी से और मिथुन चक्रवर्ती को सलीम खान ने बोला कि तुम अभी क्या कर रहे हो? तुम्हें तो फिल्मों में होना चाहिए।

तो मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मैं पूना फिल्म इंस्टट्यूट से रिटर्न हूं और मैं कोशिश भी कर रहा हूं। मगर मुझे कोई मौका नहीं मिला अभी तक और मुझे तो किसी प्रोड्यूसर घुसने ही नहीं देते अपने ऑफिस में। तो यह बात सुनकर सलीम खान जो सबकी मदद करते हैं वो फॉरेन मिथुन चक्रवर्ती से कहा कि कल ही यश चोपड़ा से जाकर मिलो। मेरा एक फिल्म हो रहा है त्रिशूल जिसमें एक नए लड़के की तलाश है और मुझे यकीन है तुम्हें यह रोल मिल जाएगा। यश जी से कहना कि मैंने तुमको भेजा है। मिथुन चक्रवर्ती यह बात सुनकर फूले नहीं समाए। सलीम खान को प्रणाम किया मिथुन चक्रवर्ती ने क्योंकि मिथुन चक्रवर्ती सबको इज्जत देते हैं। सबकी रिस्पेक्ट करते हैं। तो मिथुन चक्रवर्ती इस उम्मीद से उस दिन आए थे कि यश चोपड़ा सलीम खान का नाम सुनते ही मिथुन चक्रवर्ती को इस फिल्म में ले लेगा। मिथुन चक्रवर्ती की जो बैड पैच चल रहा है इतने महीनों से वह अब खत्म होने वाला है क्योंकि सलीम खान जो इतने बड़े स्क्रिप्ट राइटर है उसने रेकमेंड किया है मिथुन चक्रवर्ती को। तो दूसरे ही दिन मिथुन चक्रवर्ती नहा धोकर साफ सुथरा होकर अच्छे कपड़े पहनकर सीधा यश चोपड़ा के ऑफिस में चले गए और जाकर दरवान से कहा कि मुझे सलीम खान ने भेजा है यश चोपड़ा से मिलने। तो सलीम खान की बात आते ही यश चोपड़ा ने मिथुन चक्रवर्ती को बिठाया नहीं। जल्दी से ही अंदर बुला लिया और कहा कि यस मैं तुम्हारी क्या मदद कर सकता हूं

। बोलो। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मैं पूना फिल्म इंस्टिट्यूट का ग्रेजुएट हूं एक्टिंग कोर्स का और सलीम खान साहब ने आपके बारे में बताया कि आप एक नई फिल्म कर रहे थे और आपको एक नए लड़के की तलाश है और मुझे वो रोल अगर दे सकते हैं तो मैं आपको बहुत ही भाग्यशाली समझूंगा। यश चोपड़ा ने मिथुन चक्रवर्ती को देखा और मन ही मन में क्या सोचा पता नहीं तो मिथुन चक्रवर्ती को फौरन जवाब दिया कि देखो उस रोल के लिए मैंने ऑलरेडी सचिन को साइन कर लिया है तो उस रोल का तो कोई सवाल ही नहीं पैदा होता तो एक अहम रोल है इस फिल्म का संजीव कुमार अमिताभ बच्चन के साथ एक्टिंग करना है और मुझे पता भी नहीं तुम किस तरह की एक्टिंग करते हो खैर सलीम खान ने तुमको भेजा है तो इसलिए तुम वेट करो मेरी अगली फिल्म में मैं तुमको को बुलाऊंगा अगर तुम्हारे लिए कोई रोल निकला तो। तो मिथुन चक्रवर्ती पहले ही नजर में समझ गए थे कि मिथुन चक्रवर्ती को एकदम पसंद नहीं किया था यश चोपड़ा ने क्योंकि हम सभी जानते हैं कि मिथुन चक्रवर्ती का रंग काला है और इस काले के वजह से मिथुन चक्रवर्ती कहीं पर एंट्री मिल ही नहीं रहा था। तो मिथुन चक्रवर्ती बहुत ही मायूस होकर उस दिन यश चोपड़ा के ऑफिस से बाहर निकले थे। मगर सलीम खान के पास मिथुन चक्रवर्ती फिर कभी नहीं गए यह बताने के लिए कि वस चोपड़ा ने उसको रिजेक्ट कर दिया। खैर सालों गुजर गए। यह 1977 की बात है और अब 1987 यानी 10 साल निकल गए और अब बॉलीवुड में बस एक ही नाम है और वो नाम है मिथुन चक्रवर्ती का। पूरे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को रूल कर रहे थे इस समय मिथुन चक्रवर्ती। तो अब यश चोपड़ा को ख्याल आया कि मिथुन चक्रवर्ती जो इस समय सबसे बड़े सुपरस्टार है और यश चोपड़ा का फिल्म एक से एक पिट रही थी बॉक्स ऑफिस में आपको याद होगा सिलसिला सवाल फासले ये तीनों फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी तो यश चोपड़ा भी एक हिट फिल्म की तलाश में थे मगर हीरो किसको ले और जब मिथुन चक्रवर्ती अब इतने बड़े स्टार है तो यश जी ने मिथुन चक्रवर्ती को ही दिमाग में रखकर एक स्क्रिप्ट फिल्म की तैयार की जिस फिल्म का नाम था विजय।

इस फिल्म के लिए यश चोपड़ा को सिर्फ मिथुन चक्रवर्ती ही सामने दिखे। तो यश जी ने मिथुन चक्रवर्ती को फोन किया और कहा कि मिथुन तुम मेरे ऑफिस आ जाओ। मैं एक फिल्म कर रहा हूं और इस फिल्म में तुम हीरो हो और मैं तुम्हें लेकर यह फिल्म बनाना चाहता हूं। मिथुन चक्रवर्ती उस समय 40 फिल्म कर रहे थे। एक साथ यानी चार-चार शिफ्टों में काम कर रहे थे। तो मिथुन चक्रवर्ती पहले तो यश चोपड़ा की बात से प्रभावित हुआ लेकिन बाद में शायद मिथुन दा को पुराने दिनों की याद आ गई और अब मिथुन चक्रवर्ती को रिटर्न गिफ्ट देना है। मिथुन चक्रवर्ती ने यश चोपड़ा से मिला स्क्रिप्ट भी सुना स्क्रिप्ट पसंद भी आई। अब आया डेट का सवाल तो मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि जरूर मैं डेट दे दूंगा। आप कुछ दिन रुक जाइए। यह कुछ दिन कुछ दिन करके 2 महीने निकल गए और मिथुन चक्रवर्ती का डेट्स मिल ही नहीं रहा। यश चोपड़ा को ऐसा लगा था कि मिथुन चक्रवर्ती यश चोपड़ा के नाम सुनते ही लपक पड़ेंगे और मगर ऐसा नहीं था। 2 महीने बाद मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि यश जी मेरे पास अब इतने डेट्स नहीं है कि मैं आपको दे सकूं तो आप अगर 2 साल रुक जाते हैं तो मैं आपके लिए फिल्म कर सकता हूं। मगर मैं अभी लाचार हूं, मजबूर हूं। यानी यश चोपड़ा को पता चल गया था कि यह वही नौजवान था जो एक दिन मेरे ऑफिस में आकर एक छोटे से रोल के लिए गिड़गिड़ा रहा था और आज किस्मत ने ऐसी पलटी खाई कि यही लड़का उसे बता रहा है कि मेरे पास डेट्स नहीं है। अगर 2 साल आप रुक जाए तो मैं आपको डेट्स दे सकता हूं। यानी मिथुन चक्रवर्ती के लिए यश चोपड़ा को रुकना पड़ेगा। तो खैर यश चोपड़ा समझ गए थे कि मिथुन चक्रवर्ती यह फिल्म करना नहीं चाहते थे।

तो यश चोपड़ा ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम नहीं किया और इस रोल को अनिल कपूर को दे दिया और अनिल कपूर के साथ यह फिल्म रिलीज़ हुई और हम सभी जानते हैं कि विजय भी एक डिजास्टर फिल्म साबित हुई थी बॉक्स ऑफिस पे। इसके बाद 1989 में चांदनी फिल्म से यश चोपड़ा ने कमबैक तो कर लिया था मगर मिथुन चक्रवर्ती ने एक वही इंसान था जिसने सबक सिखाया था यश चोपड़ा को कि आप यश चोपड़ा हो या कोई भी हो। उसने ना प्रोडक्शन देखा, ना डायरेक्टर देखा, ना प्रोड्यूसर की ताकत को देखिए। उन्होंने यह कहा कि मैं आपकी फिल्म नहीं कर सकता। तो यही फर्क है मिथुन चक्रवर्ती और दूसरे एक्टरों के सामने जो सब बड़े-बड़े बैनर के सामने झुक जाते हैं। घुटने टेक देते हैं। मगर मिथुन चक्रवर्ती का सवाल ही पैदा नहीं होता। मिथुन चक्रवर्ती एक ऐसे एक्टर है जो छोटे प्रोड्यूसर को फिल्म हिट करा के उसे बड़ा प्रोड्यूसर बना देते हैं। जैसे केसी बोकाटिया वी सुभाष ऐसे कितने सारे प्रोड्यूसर और डायरेक्टर है जो बाद में बहुत बड़े प्रोड्यूसर और बैनर बन गए बस मिथुन चक्रवर्ती की एक फिल्म से ही। तो यह था मिथुन चक्रवर्ती और यश चोपड़ा एक ईगो फाइट के ऊपर एक कहानी। उम्मीद है इस वीडियो को आपने पसंद किया। ऐसे ही मिथुन चक्रवर्ती के बारे में इंफॉर्मेशन देखने के लिए और बॉलीवुड के ऊपर हर तरह की इंफॉर्मेशन देखने के लिए इस चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर लेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *