Cli

प्रीति जिंटा क्यों नहीं देखती अपनी फिल्में? बताई बड़ी वजह

Uncategorized

प्रीति जिंटा को बड़े पर्दे पर देखना उनके फैंस के लिए हमेशा खास रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद प्रीति जिंटा अपनी ही फिल्में देखना पसंद नहीं करते। वेल उन्होंने ऐसा क्यों कहा? चलिए आपको बताते हैं हमारे इस पैकेज में। जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है लेकिन इसकी वजह भी प्रीति ने खुद ही बताई है। उनका कहना है कि जब वो स्क्रीन पर खुद को देखती हैं तो उन्हें हमेशा लगता है कि वो उस सीन को इससे बेहतर कर सकती थी। इन दिनों प्रीति जिंटा अपनी अपकमिंग फिल्म वाइब के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में वो एक बिल्कुल अलग और दमदार अंदाज में नजर आने वाली हैं। लेकिन प्रमोशन के दौरान प्रीति ने अपने फिल्मों को लेकर जो बात कही उसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

दरअसल प्रीति जिंटा इन दिनों फिल्म वाइब्स को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रीति ने अपने बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया। इंटरव्यू में जब फिल्म से एक्टिंग डेब्यू कर रही वंशिका धीर ने बताया कि ट्रेलर लॉन्च के दौरान खुद को बड़े पर्दे पर देखकर उन्हें यकीन ही नहीं हुआ और उन्हें अभी भी थोड़ा इंपोस्टर सिंड्रोम महसूस होता है। तो प्रीति जिंटा भी उनकी बात से पूरी तरह सहमत नजर आई। प्रीति ने बताया कि वह खुद को स्क्रीन पर जज नहीं कर पाती। फिल्म पूरी होने के बाद वह उसे बैठकर देखने से बचती हैं। प्रीति के मुताबिक उन्हें खुद को स्क्रीन पर देखना काफी अजीब लगता है।

उन्हें हमेशा यही महसूस होता है कि मैं यह सीन और बेहतर कर सकती थी। यानी जिस फिल्म को देखकर फैंस प्रीति की तारीफ करते हैं, उसी फिल्म को लेकर एक्ट्रेस का खुद इतनी क्रिटिकल रहती हैं। लेकिन वाइब में प्रीति का अंदाज काफी अलग होने वाला है। फिल्म में प्रीति जनता मैडम एच नाम की एक सुपर स्पाई का किरदार निभा रही हैं। उनका किरदार कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव के किरदारों को एक सीक्रेट मिशन के लिए तैयार करता नजर आएगा। और खास बात यह है कि इस बार प्रीति सिर्फ ग्लैमरस अंदाज में नजर नहीं आएंगे बल्कि उन्होंने फिल्म में कई एक्शन सींस और स्टंट्स भी किए हैं। अपने एक्शन सींस को लेकर प्रीति ने कहा कि जो कुछ भी

दर्शकों को स्क्रीन पर दिखाई देगा उसके पीछे पूरी एक्शन टीम की मेहनत है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें किक भी मारी गई और मुक्के भी पड़े। प्रीति के मुताबिक जब आप फिल्म में इन एक्शन सीन को देखते हैं तो यह काफी रोमांचक लगती है। लेकिन जब आप खुद इन्हें शूट कर रहे होते हैं तो पूरा काम बेहद तकनीकी होता है। अब बात फिल्म की स्टार कास्ट की करें तो वाइब में प्रीति जनता के साथ कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा दिनेश लाल यादव और यशपाल शर्मा भी फिल्म का हिस्सा है।

फिल्म को कुणाल खेमू और चिराग निहालनी ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ड्रैगो फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया है और फिल्म का निर्देशन भी कुणाल खेमू ने ही किया है। यानी इस फिल्म में कुणाल खेमू एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। आपको प्रीति जिंटा का यह नया अंदाज कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *