Cli

शहनाज़ गिल को लेकर ये क्या बोल गई आंचल खुराना? मचा हड़कंप!

Uncategorized

टीवी एक्ट्रेस और रोज 8 के विनर आंचल खुराना ने पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में आंचल ने दावा किया है कि शहनाज असल में वैसी नहीं है जैसी सोशल मीडिया पर दिखाई देती हैं।

वो केवल क्यूट और भोलीभाली बनने का दिखावा करती हैं। जबकि असल में वो काफी चालाक और बदतमीज हैं। आंचल के मुताबिक शहनाज और उनके भाई की अच्छी पब्लिक इमेज सिर्फ वीडियोस की चालाकी से की गई एडिटिंग की वजह से बनी हुई है।

इंटरव्यू में 35 साल की आंचल खुराना ने कहा कि शहनाज खुद में ही खोई रहने वाली और कम आईक्यू वाली इंसान है। उनके वीडियोस को इस तरह से एडिट किया जाता है कि वह बेहद प्यारी और मजाकिया लगे। आंचल ने दावा किया है कि वह खुद 8 महीने पंजाब में रहे हैं और वहां शहनाज के बैकग्राउंड को लेकर कोई अच्छी बात नहीं बोली जाती। बिग बॉस 13 और मुझसे शादी करोगे जैसे शोज़ में उन्हें ऐसा दिखाया गया जैसे वह बहुत अच्छे हैं। जबकि सच्चाई इससे अलग है।

शहनाज के भाई शहबाज बदीश पर बात करते हुए आंचल ने कहा कि शहबाज बदीज बदतमीज इंसान है। आंचल ने बताया कि उन्होंने एक बार शहबाज को फुद्दू यानी बेवकूफ कह दिया था। जिस पर शहबाज ने काफी बखेड़ा खड़ा कर दिया था।

शहबाज ने आंचल से कहा था कि रोडीज की क्या औकात है? इसे कौन देखता है और तुम कौन हो? आंचल ने कहा कि उन्हें इस इंटरव्यू के बाद शहबाज की तरफ से आने वाले किसी भी रिएक्शन से कोई डर नहीं लगता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *