शिलांग में हुई गए चर्चित राजा रघुवंशी के दोनों भाइयों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इंदौर पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल राऊत थाना क्षेत्र के कैट रोड पर राजा रघुवंशी की याद में उसके दोनों भाइयों ने मिलकर एक ढाबा शुरू किया था। ढाबे का नाम भी राजा भोज रखा गया। शनिवार को इसी ढाबे पर अचानक पुलिस पहुंची।
रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने जांच की तो यहां बिना लाइसेंस के ग्राहकों को परोसे जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने मौके से छह लोगों को पकड़ा जिनमें ढाबे के मैनेजर और संचालक भी शामिल थे। लेकिन कार्रवाई के दौरान सामने आए दो नामों ने इस पूरे मामले को एक बार फिर राजा रघुवंशी से जोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक ढाबे के मैनेजर सचिन रघुवंशी और संचालक विपिन रघुवंशी हैं।
जो शिलांग हनीमून राजा रघुवंशी के सगे बड़े भाई हैं। यानी जिस राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी। अब उसी के दोनों भाई इंदौर में हुई पुलिस कार्यवाही के बाद सुर्खियों में हैं। यह कल थाना राऊ क्षेत्र अंतर्गत चेकिंग की गई थी। इसमें राजा भोज ढाबे पर यह पाया गया था कि वहां पर बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी।
इसमें प्रथम दृष्ट्या 223 बीएएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और जो मैनेजर थे ढाबे के सचिन रघुवंशी ढाबा संचालक जो थे विपिन रघुवंशी शिव यादव शिवम और विशाल के खिलाफ इसमें कारवाई की गई। दरअसल पुलिस के मुताबिक राजा भोज ढाबे पर बिना जरूरी लाइसेंस के ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। जिसके बाद सचिन और विपिन, रघुवंशी समेत छह लोगों के खिलाफ आपकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच आगे बढ़ी तो एक और लापरवाही सामने आई।
ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी भी नियमानुसार थाने में जमा नहीं कराई गई थी। इस मामले में ढाबा संचालक विपिन रघुवंशी के खिलाफ भी कारवाई की गई।
साथ ही धारा 223 बीएएनएस के आदेश के उल्लंघन का मामला भी दर्ज किया गया। पुलिस ने सचिन रघुवंशी और विपिन रघुवंशी को कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।
शिलांग की चर्चित के बाद अब इंदौर में ढाबे पर हुई पुलिस कार्यवाही ने राजा रघुवंशी के दोनों भाइयों को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। वहीं पुलिस की इस कार्यवाही के बाद बिना लाइसेंस शराब परोसने वाले होटल और ढाबा संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। इंदौर से धर्मेंद्र कुमार