नहीं यह कोई कुत्ता नहीं बल्कि एक इंसान है और सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस शख्स ने कुत्ते जैसा दिखने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। तस्वीरें और वीडियो इतने ज्यादा हैरान करने वाले हैं कि पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि इस कुत्ते के अंदर कोई इंसान छिपा है।
सोशल मीडिया पर वायरल दावे के मुताबिक जापान के एक करोड़पति ने खुद को कुत्ते में बदलने के लिए करीब ₹220 करोड़ खर्च कर डाले। दावा यह भी किया गया कि उसने कई और मेडिकल प्रक्रियाओं के जरिए अपना पूरा हुलिया बदल लिया। लेकिन जब इस वायरल कहानी की सच्चाई सामने आई तो पूरा मामला ही अलग निकला। बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा यह वीडियो असली नहीं बल्कि से बनाया गया वीडियो है।
सोशल मीडिया पर इसे जापान के उस शख्स टोको से जोड़कर शेयर किया जा रहा है जिसने बॉर्डर कोली जैसा दिखने वाला रियलिस्टिक कॉस्ट्यूम बनवाया था। टोको की असली कहानी और वायरल एआई वीडियो इन दोनों को सोशल मीडिया पर आपस में जोड़ दिया गया है। दरअसल जापान के शख्स टोको ने खुद को कुत्ता बनाने के लिए कोई नहीं कराई थी।
उसने अपने लिए एक ऐसी हाई क्वालिटी और बेहद रियलिस्टिक डॉग कॉस्ट्यूम तैयार करवाई थी जिसे पहनने के बाद उसका इंसानी रूप लगभग पूरी तरह छिप जाता था। टोको को बचपन से ही जानवरों से खास लगाव था। उसका सपना था कि वह कुछ वक्त के लिए किसी जानवर की तरह जीवन को महसूस करें। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उसने जापान की एक ऐसी कंपनी से संपर्क किया जो फिल्मों, विज्ञापनों और मनोरंजन के लिए बेहद असली दिखने वाले कॉस्ट्यूम तैयार करती है। टोको ने अपने लिए बॉर्डर कॉली के कुत्ते को अरूप चना।
कंपनी ने उसके शरीर की बनावट, कुत्ते के बाल, पैरों और पूरे आकार को ध्यान में रखते हुए एक खास पोशाक तैयार की। इस कॉस्ट्यूम को बनाने में करीब 40 दिन लगे। कॉस्ट्यूम की खासियत यह थी कि इसे पहनने के बाद टोको का इंसानी शरीर आसानी से नजर नहीं आता था। दूर से देखने पर वह बिल्कुल असली बॉर्डर कॉली जैसा दिखाई देता था। यही वजह है कि जब इसके वीडियो सोशल मीडिया पर आए तो कई लोगों को लगा कि यह कोई असली कुत्ता है। जबकि कुछ लोगों ने इसे से बना वीडियो तक बता दिया। अब आते हैं उस दावे पर जिसने इस कहानी को सबसे ज्यादा सनसनीखेज बनाया।
सोशल मीडिया पर कहा गया कि टोको ने कुत्ता बनने के लिए ₹220 करोड़ खर्च किए। लेकिन उपलब्ध पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दावा सही नहीं है। रिपोर्ट्स में इस खास कॉस्ट्यूम की कीमत करीब 20 लाख जापानी यन बताई गई है। उस समय भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत लगभग 11 से ₹12 लाख के आसपास थी। यानी ₹220 करोड़ और करीब ₹12 लाख की लागत में जमीन आसमान का फर्क है। यानी टोको ने अपना शरीर बदलने के लिए करोड़ों रुपए की कोई नहीं कराई थी। उसने लाखों रुपए खर्च करके एक ऐसा कॉस्ट्यूम जरूर बनवाया था जो देखने में बेहद असली लगता था। कॉस्ट्यूम तैयार होने के बाद टोको ने इसे पहनकर बाहर निकलना भी शुरू कर दिया।
उसके कई वीडियो सामने आए जिसमें वह चार पैरों वाले कुत्ते की तरह चलता भी नजर आया। यहां तक कि एक वीडियो में वह पार्क में दूसरे कुत्तों के बीच भी दिखाई दिया। वहां मौजूद कुत्ते भी उसके अजीब रूप को देखकर उत्सुक नजर आए। टोको की यह कहानी पहली बार जुलाई 2023 के आसपास बड़े पैमाने पर चर्चा में आई थी। उस वक्त उसके वीडियो ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां भी बटोरी थी। लोगों के लिए सबसे हैरान करने वाली बात यही थी कि इंसान इतनी बारीकी से कुत्ते का रूप कैसे ले सकता है।
टोको ने बताया था कि उसे बचपन से ही जानवर पसंद थे। खासकर चार पैरों वाले और प्यारे जानवर उसे आकर्षित करते थे। बॉर्डर कोहली को चुनने की एक वजह यह भी थी कि इस के कुत्तों के शरीर पर घने और लंबे बाल होते हैं जिससे कॉस्ट्यूम के अंदर इंसानी शरीर को छिपाना आसान हो जाता है। और कहानी यहीं खत्म नहीं होती।
टोको ने बाद में संकेत दिया था कि वह भविष्य में सिर्फ कुत्ते तक सीमित नहीं रहना चाहता। वो पांडा और भालू जैसे दूसरे जानवरों का रूप भी आजमाना चाहता है। तो सोशल मीडिया पर वायरल इस कहानी की असली सच्चाई यह है कि जापानी शख्स ने ₹220 करोड़ खर्च करके खुद को कुत्ते में नहीं बदला। उसने करीब ₹20 लाख यन यानी कि उस समय के लगभग 11 से 12 लाख खर्च करके एक बेहद रियलिस्टिक कॉस्ट्यूम जरूर बनवाया था। यानी ₹220 करोड़ खर्च कर इंसान के कुत्ता बनने की कहानी और वायरल एआई वीडियो दोनों को मिलाकर सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज दावा बनाया जा रहा है।