[संगीत] सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साल 2021 का मामला एक बार फिर से खबरों में है और अब चंडीगढ़ कोर्ट की तरफ से आई नोटिस ने इस पूरे मामले को और भी ज्यादा चर्चाओं में ला दिया है। मामला बीइंग ह्यूमन से जुड़ा बताया जा रहा है और एक बिजनेसमैन की शिकायत के आधार पर सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और संस्था से जुड़े डायरेक्टर्स पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं
। लेकिन आखिर 5 साल पुराने इस मामले में अब ऐसा क्या हुआ कि सलमान का नाम फिर से आ गया है और शिकायत करने वाले बिजनेसमैन ने आखिर क्या आरोप लगाए थे? चलिए आपको पूरा मामला आसान भाषा में बताते हैं। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक चंडीगढ़ की एक जिला अदालत ने कथित धोखाधड़ी से जुड़े मामले में सलमान खान, अलवीरा खान और बीइंग ह्यूमन से जुड़े कुछ डायरेक्टर्स को समन जारी किया है। यह मामला नया नहीं बल्कि साल 2021 से जुड़ा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो चंडीगढ़ के एक बिजनेसमैन ने उस टाइम शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि बीइंग ह्यूमन से जुड़े बिजनेस ओपोरर्चुनिटीज के नाम पर उनसे इन्वेस्टमेंट कराया गया। शिकायत्तकर्ता का आरोप था कि उन्हें शोरूम खोलने के लिए एनकरेज किया गया और बिजनेस को लेकर कई तरीके के अशोरेंस दिए गए। लेकिन बाद में कथित तौर पर उन्हें वैसा सपोर्ट नहीं मिला जिसकी [संगीत] उन्हें उम्मीद या भरोसा दिलाया गया था। इसके बाद बिजनेसमैन ने मामले की शिकायत की और यहीं से पूरा विवाद शुरू हुआ। मामले में सलमान खान उनकी बहन अलवीरा खान का नाम सामने आने की वजह से उस वक्त भी खबर ने काफी अटेंशन हासिल की। अब एक [संगीत] बार फिर कोर्ट प्रोसीडिंग के चलते मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि यहां एक बात समझना बेहद जरूरी है।
कोर्ट का सम्मन या नोटिस जारी होना किसी व्यक्ति को दोषी ठहराया जाना नहीं होता। यह मामला भी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की सच्चाई का फैसला अदालत में एविडेंस और दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही होगा। लेकिन सलमान खान जैसे बड़े सुपरस्टार का नाम जुड़ा होने की वजह से इस केस पर एक बार फिर से लोगों की नजरें टिक गई हैं।
वहीं बीइंग ह्यूमन सलमान खान से लंबे टाइम से जुड़ा एक जाना पहचाना नाम है। ऐसे में इससे जुड़े किसी विवाद में सलमान और अलवीरा का नाम सामने आते ही मामला तेजी से सबकी जुबान पर है। अब सबसे बड़ा सवाल है। क्या सलमान खान और अलवीरा को इस मामले में पर्सनली [संगीत] कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखना पड़ेगा? और शिकायतकर्ता जो बिजनेसमैन है उसके आरोपों पर [संगीत] उनकी तरफ से क्या जवाब सामने आता है। फिलहाल इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सबकी नजरें हैं।