जिस दिन से रणबीर कपूर स्टारर रामायण का ट्रेलर आया, इंटरनेट पर एक तबका इसकी एक्यूरेसी पर सवाल उठा रहा है। सीता ने सोने के गहने क्यों पहने? भगवान राम क्लीन शेव्ड क्यों [संगीत] हैं? कैकई ने मॉडर्न स्टाइल की साड़ी क्यों पहनी है? वाल्मीकि रामायण का हवाला देकर लोग इंटरनेट पर इस तरह के कई क्वेश्चन पूछ रहे हैं। ऐसे में फिल्म के डिजाइनर्स रिंपल और हरप्रीत नरोला ने इस ट्रोलिंग का जवाब दिया है। रामायण में सबसे ज्यादा सवाल कैकई के रोल में दिख रही लारा दत्ता की साड़ी पर उठाए गए हैं।
लोगों का कहना है कि फिल्म में उन्हें त्रेता युग के हिसाब से गेटअप देना चाहिए था। मगर मेकर्स ने उन्हें मॉडर्न साड़ी और सेलूून से सधे बालों में दिखाया है। जाहिर है कि इस बात पर मूवी को काफी ट्रोल भी किया गया है। पद्मावत और हीरा मंडी में कॉस्ट्यूम डिजाइन कर चुके रिंपल और हरप्रीत ने इस ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में वो कहते हैं रामायण जैसा एपिक कई पीढ़ियों से लोगों की भावनाओं और यादों का हिस्सा रहा है।
इसलिए इसकी कास्टिंग, कॉस्ट्यूम, विज़ुअल इफेक्ट्स और क्या सही है, क्या गलत है इन सब पर लोगों की अलग-अलग राय होना तय है। हम पहले से ही इसके लिए तैयार थे। तभी लोगों की बातों से हमारा कॉन्फिडेंस नहीं टिका। इंटरनेट पर लोगों ने सीता के कैरेक्टर में दिख रही साईं पल्लवी के कपड़ों पर भी सवाल उठाए थे। उनका कहना है कि पुराने समय में इस तरह के ब्लाउज नहीं होते थे। इस पर दोनों डिजाइनर्स ने कहा कि उन्होंने सीता का गेटअप बनाते वक्त अपनी यादों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने सीता के कपड़ों को ऑथेंटिक रखने से ज्यादा इस बात पर जोर दिया कि साईं पल्लवी वैसी ही लगे जैसी लोग सीता को इमेजिन करते हैं। बातचीत के दौरान कैकई यानी लारा दत्ता की साड़ी पर भी चर्चा शुरू हो गई।
लोगों ने सबसे ज्यादा उनके गेटअप को ही ट्रोल किया था। इस पर दोनों डिजाइनर्स कहते हैं कैकई के कॉस्ट्यूम का हरा रंग ममता को रिप्रेजेंट करता है। वहीं मरून रंग उस इमोशनल स्ट्रेंथ को दिखाता है जिसके बलबूते वो ऐसे कड़े फैसले ले रही थी वो अपने बेटे और भगवान राम दोनों में बट गई थी। रिंपल और हरप्रीत ने कहा कि उन्होंने फिल्म का हर एक रंग बहुत सोच समझ कर चुना है।
इसलिए लोगों को उन पर सवाल उठाने से पहले उन फैसलों के पीछे की मंशा को समझना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि आज के दौर में त्रेता युग से बचा हुआ कोई कपड़ा नहीं है। इसलिए वह चाहकर भी कोई रेफरेंस नहीं ले सकते थे। [संगीत] जहां तक रिलीज की बात है, रामायण का पहला पार्ट इस साल दीपावली पर आएगा। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं करिश्का। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]