अगर मैं आपको एक पोस्टर दिखाऊं और पूछूं कि यह किियारा आडवाणी है या कोई नई एक्ट्रेस तो शायद आप भी एक पल के लिए कंफ्यूज हो जाएंगे। सनी देओल की आने वाली फिल्म बंटवारा 1947 का एक पोस्टर आया और देखते ही देखते लोगों ने कहना शुरू कर दिया अरे यह तो पियारा लग रही हैं। कुछ लोगों ने तो यहां तक पूछ लिया। क्या यह पोस्टर एआई से बनाया गया है? लेकिन असली सवाल है आखिर कनिका कपूर है कौन? क्या ये बॉलीवुड की नई स्टार बनने वाली हैं? इनका बैकग्राउंड क्या है? फिल्मों तक का सफर कैसे शुरू [संगीत] हुआ? और आखिर पूरा इंटरनेट इनकी बात क्यों कर रहा है?
सबसे पहले एक बात साफ कर देते हैं। यह सिंगर कनिका कपूर नहीं बल्कि एक्ट्रेस कनिका [संगीत] कपूर हैं। नाम मिलताजुलता है इसलिए कई लोग दोनों को लेकर भी कंफ्यूज हो रहे हैं। कनिका कपूर का जन्म 4 मार्च 1995 को नई दिल्ली में हुआ। दिल्ली यूनिवर्सिटी से इन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की। मतलब शुरुआत से एक्टिंग नहीं बल्कि मीडिया और संचार से जुड़ी पढ़ाई की थी। लेकिन कहते हैं ना दिल कहीं और हो तो रास्ता भी वहीं [संगीत] चला जाता है। पढ़ाई के बाद कनिका ने मॉडलिंग शुरू की। कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया और मिस एशिया 2015 का खिताब भी जीता। यहीं से कैमरे के सामने उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा और फिर एक्टिंग की दुनिया का दरवाजा खुल गया। टीवी देखने वाले दर्शक शायद इन्हें पहले से जानते होंगे। इन्होंने Sony टीवी के शो एक दूजे के वास्ते 2 में काम किया। इसके बाद वेब सीरीज में भी नजर आई। यानी कनिका ने सीधे फिल्मों में छलांग नहीं लगाई।
टीवी, ओटीटी और फिर बॉलीवुड। उन्होंने धीरे-धीरे अपना रास्ता बनाया। अगर फिल्मों की बात करें तो कनिका ने बॉलीवुड डेब्यू 2023 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म दोनों से किया। यह वही फिल्म थी जिसमें सूरज बजात्या के बेटे अवनीश बजात्या ने डायरेक्शन में डेब्यू किया था और राजवीर देओल भी लॉन्च हुए थे और यहीं से इंडस्ट्री में कनिका का नाम नोटिस होने लगा। अब आते हैं उस फिल्म पर जिसकी वजह से आज पूरा इंटरनेट कनिका कपूर को सर्च कर रहा है। बंटवारा 1947. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस पीरियड ड्रामा में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल जैसे कलाकार नजर आएंगी और इसी फिल्म में कनिका कपूर भी अहम भूमिका निभा रही हैं।
हाल ही में फिल्म का उनका कैरेक्टर पोस्टर रिलीज हुआ। पोस्टर में कनिका करण देओल के साथ दिखाई दी। सिंपल फ्लोरल सूट, हल्का मेकअप, सॉफ्ट एक्सप्रेशन। बस फिर क्या था? सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने लिखा, पहले लगा यह किियारा आडवाणी हैं। किसी ने कहा डबल टेक लेना पड़ा और कुछ यूज़र्स ने तो पूछ लिया। क्या पोस्टर एआई से बनाया गया है? अब यहां सबसे जरूरी बात सच में पोस्टर एआई से बनाया गया था। फिलहाल इस बात का कोई आधिकारिक सबूत नहीं है। ना फिल्म की टीम ने ऐसा कहा है ना मेकर्स ने। एआई वाली बात सिर्फ सोशल मीडिया यूज़र्स की अटकलें हैं। यानी अभी इसे फैक्ट नहीं कहा जा सकता।
अब सवाल लोग आखिर किियारा आडवाणी से तुलना क्यों कर रहे हैं? देखिए यह पूरी तरह लुक्स की बात है। पोस्टर में हेयर स्टाइल, फेस कट, आंखों का एक्सप्रेशन और कैमरा एंगल। इन सब की वजह से कई लोगों को पहली नजर में किियारा आडवाणी की याद आ गई। यानी तुलना एक्टिंग की नहीं सिर्फ चेहरे की समानता को लेकर हो रही है और ऑनेस्टली बोलूं तो उनका यह लुक किियारा से काफी मिलताजुलता लगा। अब ऐसा क्यों है पता नहीं। अब बात करते हैं कनिका फिल्में कौन सा किरदार निभा रही हैं। फिल्म के पोस्टर्स और प्रमोशन से इतना जरूर साफ है कि वह करण देओल के किरदार से जुड़ी एक अहम महिला की भूमिका निभा रही हैं।
हालांकि मेकर्स ने अभी तक उनके किरदार की पूरी डिटेल्स या कहानी का खुलासा नहीं किया है। यानी अभी उनका रोल सस्पेंस में रखा गया है। दिलचस्प बात यह है कई बार फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा हीरो की नहीं एक पोस्टर की हो जाती है और इस बार [संगीत] वही हुआ लोग फिल्म की कहानी से ज्यादा पूछ रहे हैं यह लड़की कौन है किसी नए कलाकार के लिए इससे बड़ा अटेंशन शायद ही हो सकता है अब देखना दिलचस्प होगा क्या कनिका कपूर सिर्फ वायरल पोस्टर तक सीमित रहेंगी या फिर बंटवारा 1947 उनके करियर की बड़ी उड़ान साबित [संगीत] होगी क्योंकि बॉलीवुड में कई एक सही फिल्म, एक सही रोल और एक सही मौका पूरी कहानी बदल देता है। वैसे आपका क्या कहना है? क्या आपको भी पहली नजर में कनिका कपूर किियाारा आडवाणी जैसी लगी? और क्या आपको लगता है कि बंटवारा 1947 कनिका के करियर का टर्निंग पॉइंट बन सकती है? आपकी राय के लिए कमेंट सेक्शन खुला है। [संगीत] अन्य खबरों व अपडेट्स के लिए देखते रहिए बॉलीवुड नाउ।