Cli

‘पाकिस्तान मौसी’, सनी देओल के इस एक बयान ने सोशल मीडिया पर क्यों मचा दिया कोहराम?

Uncategorized

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपने एक बयान की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। फैंस उनसे नाराज़ हैं। दरअसल, सनी देओल इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वह अलग-अलग राज्यों में जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने राजस्थान में फिल्म का प्रमोशन किया था और अब वह बिहार पहुंचे। बिहार की राजधानी पटना में सनी पाजी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने एक विवादित बयान दिया।दरअसल, इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने सनी देओल से पूछा, “आप पाकिस्तान को एक देश के रूप में कैसे देखते हैं?”

इस सवाल के जवाब में सनी देओल ने कहा, “अगर भारत मेरी मां है, तो पाकिस्तान मेरी मां की बहन यानी मेरी मौसी है। हम सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।”सनी देओल का यह जवाब कई लोगों को पसंद नहीं आया। उनके इस बयान से लोग नाराज़ हो गए हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस बयान की वजह से ‘बंटवारा 1947’ भी चर्चा में आ गई है।

लोग अब फिल्म को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस विवाद की वजह से फिल्म को मुफ्त में पब्लिसिटी मिल सकती है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसे कुछ फायदा भी हो सकता है।क्या आपको लगता है कि सनी देओल के इस बयान की वजह से ‘बंटवारा 1947’ को बॉक्स ऑफिस पर फायदा होगा? आप यह फिल्म देखने जाएंगे या नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *