Cli

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर को लेकर ये क्या बोल गई कंगना रनौत?मचा बवाल!

Uncategorized

राजनीति हो या बॉलीवुड कंगना नोट हमेशा अपने विवादित बयानों की वजह से और पोस्ट की वजह से चर्चा में आती रहती हैं इस बार उन्होंने पोस्ट किया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है हालांकि यह पोस्ट उन्होंने किसी एक्ट्रेस को लेकर सीधे तौर पर नहीं किया फिर भी लोगों का मानना है कि यह पोस्ट उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को लेकर किया।

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक यूजर की रहस्यमयी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें CJP को सपोर्ट करने पर निराशा जताई जा रही है। उसमें लिखा, “जब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन हो रहा था, तब वह उस पर वीडियो बना रही थीं। लेकिन अब जब झारखंड में छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दे सामने आ रहे हैं, तो वह अपनी छुट्टियों (Vacation) का मजा ले रही हैं और बिल्कुल चुप हैं।” उस पोस्ट पर लोग सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीर और नाम जोड़ रहे हैं और कह रहे हैं कि यह पोस्ट सोनाक्षी के लिए ही है क्या वह अब इसलिए नहीं बोल रही हैं क्योंकि झारखंड में बीजेपी की सरकार नहीं है? क्या उनका विरोध सिर्फ चुनिंदा मुद्दों पर ही होता है?

यह विवादित पोस्ट जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को लगा कि कंगना रनौत ने बिना कोई सीधा बयान दिए, इस पोस्ट को ‘लाइक’ कर दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने शुरू हो गए। उनका मानना है कि कंगना इस पोस्ट को लाइक करके सोनाक्षी के कथित दोहरे रवैये को बेनकाब कर रही हैं और पोस्ट में लिखी बातों से पूरी तरह सहमत हैं।

कंगना के नाम से वायरल हो रही इस पोस्ट पर जब कंगना की नजर पड़ी तो उन्होंने इस सच्चाई बताइए।उन्होंने सब साफ कर दिया है और इसे फेक बताया। उन्होंने लिखा, “आजकल कई फेक न्यूज चल रही हैं, #Guesswho? और यह बात भी फेक है कि मैं किसी के शरीर का मज़ाक उड़ाती हूं। लेकिन मैंने एक ऐसी एक्ट्रेस को देखा है जो आजकल जेबकतरे की तरह कपड़े पहनती और बात करती है- हाफ पैंट और उल्टी कैप पहनकर जेबकतरे जैसा बर्ताव करती है और साथ ही प्रोटेस्ट करने वालों के घटिया व्यवहार को जोर-शोर से बढ़ावा देती है। मुझे हमेशा लगता है कि आप कैसे कपड़े पहनते हैं, यह सीधे तौर पर आपकी भावनाओं को दिखाता है।”कंगना रनौत ने आगे पोस्ट में लिखा, “प्यारी साथी एक्ट्रेस, अगर तुम्हारा आदमी तुम्हें जेबकतरे जैसा महसूस करवा रहा है, तो मुझे अफसोस है। तुम तो पहले कितने अच्छे से कपड़े पहनती और बात करती थीं, तुम्हें क्या हो गया? राय तुम्हारी अपनी है, लेकिन तुम अपनी स्टाइलिंग को और बेहतर बना सकती हो। अगर तुम्हें किसी मदद की जरूरत हो, तो मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।

कंगना के इस कदम के बाद उनके फैंस उनके समर्थन में उतर आए हैं। एक यूजर ने लिखा, कंगना ऐसी साहसी महिला हैं जिनकी हमारे देश को सख्त जरूरत है। कंगना, चाहे कोई भी आपके खिलाफ हो, हम हमेशा आपका समर्थन करेंगे।वहीं एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, बहुत बढ़िया ‘क्वीन’, ऐसे धोखेबाजों, दोहरे रवैये वाले और पाखंडी लोगों का पर्दाफाश करती रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *