Cli

अभिषेक के जन्म के बाद कैसे पूरी तरह बदल गई थी अमिताभ की तकदीर?

Uncategorized

आज अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी एक फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। हालांकि बेटे अभिषेक बच्चन के जन्म के कुछ ही समय बाद उनकी किस्मत ऐसी पलटी कि उन्होंने लगातार कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर खुद को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा स्टार साबित कर दिया। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं।

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक कहलाते हैं। उन्होंने कई कमाल की फिल्मों के जरिए यह मुकाम हासिल किया है। लेकिन उनके करियर में भी एक ऐसा दौर आया था जब एक फिल्म की नाकामी ने उनके स्टारडम पर सवाल खड़े कर दिए थे। दिलचस्प बात यह है कि उस झटके के महज 4 महीने बाद उनके घर बेटे अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ और इसके साथ ही उनके कैरियर ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि वह लगातार हिट फिल्मों की कतार लगाने लगे। साल 1975 अमिताभ बच्चन के लिए बेहद शानदार रहा।

दीवार, शोले और चुपके-चुपके जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में शामिल कर दिया। हालांकि उसी साल आई उनकी फिल्म फरार बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर सकी। 11 नवंबर 1975 को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही और इसे अमिताभ के करियर की उस दौर की कमजोर फिल्मों में गिना गया। फिल्म को डिजास्टर का टैग हासिल हुआ। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। 5 फरवरी 1976 को अमिताभ और जया बच्चन के घर बेटे अभिषेक का जन्म हुआ। बेटे के आने की खुशियां परिवार में छाई ही थी कि अमिताभ का करियर भी एक बार फिर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने लगा। अभिषेक के जन्म के कुछ ही हफ्तों बाद यानी 27 फरवरी 1976 को अमिताभ की फिल्म कभी-कभी रिलीज हुई।

यश चोपड़ा की डायरेक्शन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और यह साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही। इसके बाद तो अमिताभ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन की फिल्म हेराफेरी, दो अनजाने और अदालत ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। जिनमें तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म किया।

इसके बाद अमिताभ की कुछ ही फिल्मों ने अच्छा परफॉर्म नहीं किया। लेकिन ज्यादातर मूवी ब्लॉकबस्टर या हिट साबित हुई। साल 1977 में उनकी अमर अकबर, एंथोनी, परवरिश और खून पसीना जैसी फिल्में रिलीज हुई जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद 1978 में डॉन, त्रिशूल, मुकद्दर का सिकंदर और कसमे वादे जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार से मेगा स्टार बना दिया। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *