मशहूर एक्टर के साथ छेड़छाड़, मॉडलिंग इंडस्ट्री के खोले काले चिट्ठे, हीरो का बयान सुन दंग रह गए फैंस। स्टेटमेंट हो रहा जबरदस्त वायरल। बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर बड़ा दावा।
एक्ट्रेसेस ही नहीं एक्टर ने भी झेली कई मुश्किलें। बॉलीवुड की चमक-धमक जितनी शानदार दिखती है उसके पीछे कई बार ऐसे शर्मनाक राज छिपे होते हैं जिसके सामने आते ही लोगों के होश उड़ जाते हैं। अक्सर कास्टिंग काउच की कहानियां एक्ट्रेसेस से जुड़ी सुनने को मिलती थी.
लेकिन इस बार एक मशहूर एक्टर ने ऐसा खुलासा कर दिया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है। यहां हम बात कर रहे हैं विजय वर्मा की जिन्होंने बताया कि हीरो बनने से पहले उन्हें भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा था जिसे याद करके आज भी वह अनकंफर्टेबल महसूस करते हैं। आज विजय वर्मा इंडस्ट्री के सबसे दमदार और टैलेंटेड एक्टर्स में गिने जाते हैं।
अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने अलग पहचान भी बनाई है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं था। स्ट्रगल, रिजेक्शन और कई मुश्किलों से गुजरने के बाद उन्हें सक्सेस मिली। अब उन्होंने अपने शुरुआती दिनों का एक ऐसा किस्सा शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विजय वर्मा ने बताया कि एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने हैदराबाद में मॉडलिंग में किस्मत आजमाने की कोशिश की थी। वो छोटे-छोटे मॉडलिंग असाइनमेंट किया करते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक मॉडल कोऑर्डिनेटर से हुई जिसने उनके साथ ऐसी हरकत करने की कोशिश की जिसकी उन्होंने बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की थी।
एक्टर ने बताया कि शुरुआत में उन्हें समझ ही नहीं आया कि सामने वाला क्या करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन जब उसने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की तब उन्होंने तुरंत विरोध किया। विजय ने कहा कि उन्होंने साफ शब्दों में पूछा भाई यह क्या कर रहे हो? और वहीं उस हरकत को रोक दिया। उनका कहना है कि उस पल वह काफी ज्यादा निराश हो गए थे। विजय ने माना कि इंडस्ट्री में नए आने वाले लोग अक्सर बहुत जल्दी टूट जाते हैं।
जब आपके पास कोई पहचान नहीं होती और करियर की शुरुआत होती है तब ऐसे एक्सपीरियंसेस आपको अंदर तक हिला देते हैं। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने फैसला किया कि अगर उन्हें सच में एक्टर बनना है तो डरकर पीछे हटने की बजाय अपने सपने के लिए डटे रहना जरूरी है। सिर्फ ही नहीं विजय वर्मा ने अपने शुरुआती रिजेक्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब वह हैदराबाद के एक एक्टिंग स्कूल पहुंचे और एक्टिंग सीखने की इच्छा जताई थी तब उन्हें एडमिशन तक नहीं दिया गया।
कहा गया कि एक्टिंग सिर्फ शौक नहीं है बल्कि पूरी कमिटमेंट मांगती है और हर कोई इसे निभा नहीं सकता। उस वक्त यह बात उनके लिए बड़ा झटका थी। इतने रिजेक्शन के बाद भी विजय लगातार मेहनत करते रहे। उन्होंने खुद पर भरोसा रखा। अपनी स्किल्स को और ज्यादा निखारा और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली। आज वह उन चुनिंदा एक्टर्स में शामिल है जो हर किरदार में जान डाल देते हैं।
विजय वर्मा का यह खुलासा दिखाता है कि सिर्फ एक्ट्रेसेस की प्रॉब्लम नहीं है। इंडस्ट्री में कई मेल आर्टिस्ट भी इसे एक्सपीरियंस कर चुके हैं।