पृथ्वीराज कपूर और सुरेंद्र कपूर के बीच खास रिश्ता था। पृथ्वीराज कपूर और सुरेंद्र कजिन थे। अनिल कपूर के पिता को मुंबई लाने का श्रेय राज कपूर के पिता को जाता है। सुरेंद्र कपूर ने अपने शुरुआती दिन पृथ्वीराज कपूर के घर पर गुजारे थे। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा।
तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान का योगदान अतुलनीय है। पृथ्वीराज कपूर के परिवार ने हिंदी सिनेमा को अनगिनत फिल्में और कलाकार दिए हैं। पृथ्वीराज कपूर जब सपनों की नगरी मुंबई पहुंचे, तो उन्होंने एक ऐसी विरासत की स्थापना की, जिसे रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर आज भी आगे बढ़ा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अर्जुन कपूर का पृथ्वीराज कपूर के परिवार से क्या लेना देना है?
तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इन दोनों परिवारों में क्या कनेक्शन है। इस फैमिली ट्री को ट्रेस करने के लिए हमें पृथ्वीराज कपूर और सुरेंद्र कपूर के रिश्ते को जानना होगा। सबसे पहले बात करते हैं इन्हीं दोनों की। पृथ्वीराज कपूर और सुरेंद्र कपूर भाई थे। वो दोनों फर्स्ट कजिन थे। जब पृथ्वीराज कपूर ने मुंबई में अपना पैर जमा लिया, तो उन्होंने कजिन भाई सुरेंद्र को भी अपने गांव से बुला लिया था। साल 2009 में रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर ने कहा था कि उनके कजिन पृथ्वीराज कपूर ने ही उन्हें फिल्म मेकर के आसिफ से मिलवाया था। इस एक मुलाकात ने उनकी जिंदगी बदल कर रख दी थी। अनिल कपूर के पिता ने कहा था
कि मैं 1970 में पेशावर से मुंबई आया था। उस वक्त मेरी उम्र 27 साल थी। जब मैंने अपने कजिन पृथ्वीराज कपूर से कहा कि मैं मुंबई आना चाहता हूं। नौकरी की तलाश करना चाहता हूं तो उन्होंने बिना सोचे एक बार में हां कर दी थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं सिनेमा का हिस्सा बनूंगा। पृथ्वीराज की बदौलत ही मैंने फिल्मों का रुख किया। उन्होंने के आसिफ से मेरी मुलाकात कराई। पहली मुलाकात में उन्होंने मुगले आजम के सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर का काम दे दिया था।
इस रिश्ते के अनुसार सुरेंद्र कपूर के बच्चे यानी कि अनिल कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर, और पृथ्वीराज कपूर के बेटे, राज कपूर कजिन थे। यह रिश्ता रणवीर कपूर और अर्जुन कपूर तक भी जाता है। दोनों कपूर परिवार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। तो दोस्तों, [संगीत] आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-बाय। टेक केयर।