धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा करवाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी का क्रेज थोड़ा थमा ही था कि अब इंटरनेट पर एक और पार्टी आ गई है। यह पार्टी है ई20 जनता पार्टी। सीजेपी का मुद्दा पेपर लीक था लेकिन इस ई20 पार्टी का मुद्दा पेट्रोल और फ्यूल का है। एक ऑनलाइन कैंपेन जो सरकार से यह मांग कर रहा है कि पेट्रोल पंप्स पर ई20 फ्यूल के साथ 100% शुद्ध पेट्रोल का ऑप्शन भी दोबारा शुरू किया जाए। ऐसा इसलिए हो ताकि कस्टमर्स को अपनी पसंद का फ्यूल चुनने की आजादी मिल सके। वीडियो रिकॉर्ड होने तक E20 जनता पार्टी के सोशल प्लेटफार्म एक्स पर 500 फॉलोवरर्स थे। जबकि Instagram पर यह नंबर 2,53,000 था। E20 पार्टी के एक्स अकाउंट की डिटेल्स की मानें तो यह अकाउंट साउथ ईस्ट एशिया में बेस्ड है।
E20 पार्टी की सीधी मांग है कि कस्टमर खुद यह तय करें कि उसे अपनी गाड़ी की टंकी में कौन सा तेल भरवाना है। शुद्ध पेट्रोल की वापसी के अलावा यह कैंपेन चाहता है कि पेट्रोल पंप्स पर फ्यूल की साफ सुथरी लेबलिंग हो। साथ ही साथ A20 फ्यूल से गाड़ी के माइलेज, इंजन की परफॉर्मेंस, मेंटेनेंस के खर्च और इंजन पर पड़ने वाले लंबे समय के असर से जुड़ी रिपोर्ट्स या रिसर्च को सरकार जनता के सामने लाए। इन सारी मांगों के बीच यह भी सवाल उठने लगे कि क्या ई20 एक पॉलिटिकल पार्टी है? इसका जवाब ई20 जनता पार्टी ने अपने एक्स पोस्ट पर दे दिया है। 26 जुलाई को शेयर की गई पोस्ट में पार्टी ने लिखा हम आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाने वाले नागरिकों का एक आजाद आंदोलन है।
हमारा इकलौता मकसद ट्रांसपेरेंसी, कस्टमर्स के अधिकारों की रक्षा करना और भारत की ई20 पॉलिसी के असली असर पर खुली सार्वजनिक चर्चा को बढ़ावा देना है। पोस्ट में आगे यह भी लिखा गया है कि हम किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन या प्रचार नहीं करते। हमारा समर्थन जनता के लिए है। किसी राजनीतिक विचारधारा के लिए नहीं। इस बात की अफवाहों में ना उलझें कि इस आंदोलन के पीछे कौन है या इसे कहां से चलाया जा रहा है। इस तरह की बातें सिर्फ असली मुद्दे से ध्यान भटकाती हैं। इसके अलावा एक दूसरे पोस्ट में नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग करते हुए लिखा गया नितिन गडकरी जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस पार्टी को ट्रांसपोर्ट सेक्टर के एक तबके से भी समर्थन मिला है।
दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने ई20 पेट्रोल के मुद्दे पर 4 अगस्त को संसद तक पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया। एसोसिएशन ने इसका कारण माइलेज में कमी, गाड़ियों के रखरखाव का खर्च बढ़ना और खासतौर पर पुरानी गाड़ियों की परफॉर्मेंस खराब होना बताया है। दिल्ली टैक्सी एसोसिएशन से पहले एक और मार्च है जो ई20 के खिलाफ होने जा रहा है और इसे लीड कर रहे हैं पिटिकल कमेंटेटर तहसीन पूनावाला। तहसीन पूनावाला बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला के भाई हैं। पिछले कुछ महीनों में ई20 फ्यूल को जबरन लागू करने के खिलाफ तहसीन खुलकर बोल रहे हैं। इसी ई20 के खिलाफ तहसीन पूनावाला भी 31 जुलाई 2026 को पार्लियामेंट मार्च करने वाले हैं।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में तहसीन ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा हैटग एथेनॉल स्कैम के नाम से एक कैंपेन में दावा किया जा रहा है कि शुद्ध पेट्रोल भारत को लगभग 50 से 60 प्रति लीटर पड़ता है और इससे बिना एथेनॉल मिलाए करीब ₹90 प्रति लीटर में लोगों को दिया जा सकता है। इसमें यह भी कहा गया है कि एथेनॉल खरीदने की कीमत लगभग 70 से ₹72 प्रति लीटर है जो पेट्रोल से भी महंगी बताई जा रही है। E20 जिसमें 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है। सरकार का कहना है कि अगर E20 लागू होगा तो हमें कच्चा तेल कम इंपोर्ट करना पड़ेगा। प्रदूषण कम होगा और किसानों की आमदनी बढ़ेगी। लेकिन जमीनी हकीकत में यह सामने आ रहा है कि इससे कुछ गाड़ियों की माइलेज कम हो सकती है। पुरानी गाड़ियों का मेंटेनेंस बढ़ सकता है और लोगों के पास ऑप्शंस भी बचेंगे। फिलहाल कॉकरोच जनता पार्टी के नक्शे कदम पर जो पार्टी चल रही है वो है ई20 जनता पार्टी। इस पार्टी के कई पोस्ट सीजेपी से मिलते-जुलते हैं। मीम्स सारकाजम का इस्तेमाल यहां भी हो रहा है।
जैसे सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक पोस्ट में लिखा था कि अगर सारे कॉकरोचेस एक साथ आ जाए तो क्या होगा? उसी तरह ई20 जनता पार्टी ने भी लिखा है कि अगर सारे बाइक और कार मालिक एक साथ आ जाएं तो क्या होगा? हालांकि सीजेपी से अलग ई20 जनता पार्टी का कोई साफ लीडर, संगठन या जमीनी मौजूदगी नहीं है। यह अभी सिर्फ और सिर्फ एक ऑनलाइन कैंपेन की तरह काम कर रहा है। लेकिन सीजेपी के बाद ई20 की पार्टी का आना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि सीजेपी जैसे नए ग्रुप ने अपने विरोध के दम पर सफलता हासिल की। उस पार्टी के आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था जो एक ऑनलाइन कैंपेन के लिए भी बड़ी बात मानी जा रही है। क्या कॉकरोच जनता पार्टी की तरह ई20 जनता पार्टी भी ऐसा कुछ क्लाउड अपने साथ लाएगी या सीजेपी का मॉडल ई20 के केस में फेल हो जाएगा यह आने वाले कुछ दिन ही बताएंगे। इस वीडियो में बस इतना ही। इसे रिकॉर्ड किया हमारे साथी अयान ने। आप देखते रहिए खबरगांव। शुक्रिया।