Cli

अब कहां हैं राजेश खन्ना की छोटी बेटी रिंकी खन्ना? 22 साल पहले क्यों छोड़ा था बॉलीवुड?

Uncategorized

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया. उनकी बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना को थोड़ी बहुत पहचान मिली, हालांकि उनकी छोटी बेटी रिंकी फिल्मी दुनिया में सफल नहीं रही और जल्द ही बॉलीवुड से गायब हो गई थीं. आइए जानते हैं कि अब रिंकी खन्ना कहां हैं?

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने साल 1973 में शादी की थी. इसके बाद कपल ने ट्विंकल खन्ना का वेलकम किया था. फिर उनके घर रिंकी खन्ना का जन्म हुआ था.रिंकी खन्ना आज अपना 49वां जन्मदि मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म मुंबई में 27 जुलाई 1977 को हुआ था. फ़िल्मी घराने से ताल्लुक रखने वाली रिंकी ने अपना करियर एक्टिंग फील्ड में ही बनाया.

जहां ट्विंकल ने बॉलीवुड में डेब्यू साल 1995 में फिल्म ‘बरसात’ से किया था तो वहीं रिंकी का हिंदी सिनेमा में डेब्यू साल 1999 में हुआ था. इस दौरान वो फिल्म ‘प्यार में कभी कभी’ में नजर आई थीं.अपनी पहली फिल्म में रिंकी ने खुशी नाम का किरदार निभाया था. पहली फिल्म में उनके शानदार काम के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट फीमेल डेब्यू कैटिगरी में नॉमिनेटी भी किया गया था.

रिंकी खन्ना का बॉलीवुड करियर छोटा और सीमित रहा. उन्होंने सिर्फ आठ फिल्मों में काम किया था. वो गोविंदा के साथ जिस देश में गंगा रहता है और सलमान खान के साथ फिल्म ये है जलवा में नजर आई थीं.इन फिल्मों के अलावा रिंकी को करीना कपूर और तुषार कपूर की फिल्म मुझे कुछ कहना है, मैंगो सूफले, प्राण जाए पर शान ना जाए, झंकार बीट्स, चमेली जैसी फिल्मों में भी देखा गया था. उनकी आख़िरी फिल्म साल 2004 में आई ‘चमेली’ थीसाल 2003 में बिजनेसमैन समीर सारन से शादी करने के बाद रिंकी खन्ना लंदन में शिफ्ट हो गई थीं. अब दोनों के दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा है. कपल की बेटी का नाम नाओमिका सारन है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *