एक्ट्रेस को लगा बॉयफ्रेंड की मौत का सदमा। प्रेमी की याद में ता उम्र कुंवारी रही हसीना। गोविंदा की हीरोइन ने किए पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे। 26 साल की मोहब्बत रह गई अधूरी। दर्द भरी कहानी सुन फैंस की आंखें हो गई नम। बॉलीवुड की चमक-धमक के पीछे कई ऐसी अधूरी कहानियां छिपी होती है जिनके बारे में जानकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है।
कुछ लव स्टोरीज शादी के मंडप तक पहुंचती हैं तो कुछ हमेशा के लिए अधूरी [संगीत] रह जाती है। ऐसी ही एक दर्द भरी कहानी है गोविंदा की ऑन स्क्रीन हीरोइन और टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली की। जिन्होंने अपने दिल का ऐसा राज खोला जिसे सुनकर हर कोई इमोशनल हो गया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान शाहगुप्ता अली ने अपनी पर्सनल लाइफ के उस दर्दनाक चैप्टर का जिक्र किया जिसके बारे में उन्होंने पहले कभी खुलकर बात नहीं की थी।
बातचीत के दौरान जब उनसे पूछ लिया गया कि उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की है तो उनका जवाब सुनकर हर कोई कुछ पल के लिए खामोश रह गया। एक्ट्रेस ने बताया वह जिस शख्स से बेइंतहा प्यार करती थी उनका साल 2011 में निधन हो गया था। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि दोनों का रिश्ता एक-दो साल का नहीं बल्कि पूरे 26 [संगीत] साल तक चला था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन हर बार किस्मत उनके रास्ते में कोई ना कोई रुकावट खड़ी कर देती थी। एक्ट्रेस ने बताया जब भी शादी की तारीख तय होती तभी कोई नई परेशानी सामने आ जाती। कभी उनके बॉयफ्रेंड का एक्सीडेंट हो जाता।
कभी खुद शगुफ्ता हादसे का शिकार हो जाती। कभी शूटिंग की वजह से डेट आगे बढ़ जाती तो कभी उनके पार्टनर बिजनेस के सिलसिले में लंदन या मैनचेस्टर चले जाते। दोनों बार-बार कोशिश करते रहे लेकिन हर बार हालात उनके खिलाफ खड़े हो गए। [संगीत] शगुप्ता ने बताया कि जब उनके बॉयफ्रेंड मुंबई में 2 साल के लिए शिफ्ट हुए तब उन्हें लगा कि अब शायद उनकी शादी का सपना पूरा हो जाएगा। दोनों ने जन्मदिन के बाद शादी करने का प्लान भी बना लिया था। लेकिन ठीक उसी वक्त उनके परिवार में एक और बड़ी मुसीबत आ गई और उन्हें अचानक वापस जाना पड़ा। बस यही सिलसिला चलता रहा और देखते ही देखते 26 साल गुजर गए। इसी बीच एक्ट्रेस ने बेहद इमोशनल अंदाज में कहा कि उनकी पूरी जिंदगी किसी फिल्म की ट्रेजडी स्टोरी जैसी है। उन्होंने खुद की तुलना हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी से करते हुए कहा कि मैं मीना कुमारी हूं ट्रेजडी क्वीन। मेरी लव स्टोरी [संगीत] सैड, घर की कहानी सैड और करियर की कहानी भी सैड रही।
उनके इस बयान ने फैंस का दिल छू लिया और उनकी आंखें नम हो गई। शगुप्ता ने आगे बताया कि दिसंबर 2011 में अल्सर की वजह से उनके बॉयफ्रेंड का निधन हो गया। उस खबर ने उन्हें पूरी तरह तोड़ कर रख दिया था। उन्होंने कहा कि वह डिप्रेशन में चली गई थी और लंबे समय तक रोती रही। सबसे ज्यादा दुख तब हुआ जब कुछ लोगों ने उनके आंसुओं को भी ड्रामा बता दिया। लोगों ने ताने दिए कि वह सिर्फ दिखावा कर रही हैं। जबकि हकीकत सिर्फ वही जानती थी। शगुप्ता अली ने अपने करियर में रजनीकांत, दिलीप कुमार, अक्षय कुमार और गोविंदा जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया। हीरो नंबर वन बनारसी बाबू और मेहंदी जैसी फिल्मों से उन्होंने खूब पहचान बनाई। वहीं टीवी की दुनिया में भी अपनी उन्होंने अलग छाप छोड़ी है। ब्यूरो रिपोर्ट E2