इस वक्त की बड़ी खबर आपको बता दें प्रधानमंत्री मोदी का परीक्षा सुधार को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है। पीएम ने छह सदस्य हाई पावर टास्क फोर्स का गठन किया है। जिसमें नंदन निलेकनी के नेतृत्व में इस हाई पावर टास्क फोर्स को गठित किया गया है।
टास्क फ़ोर्स में इसरो के पूर्व चेयरमैन एस सोमनाथ पूर्व आईबी डायरेक्टर तपन डेका शामिल हैं। टास्क फोर्स के अंदर आईआईटी चेन्नई के डायरेक्टर वी कामकोटी पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल भी इस टास्क फ़ोर्स का हिस्सा बनाई गई हैं।
लॉजिस्टिक्स एक्सपर्ट अमृत लाल मीणा भी इस टास्क फ़ोर्स में शामिल हैं। यानी कि एग्जामिनेशन के टेक्निकल आस्पेक्ट से लेकर उसके लॉजिस्टिक आस्पेक्ट्स तक सभी चीजों का ख्याल रखा गया है और एक्सपर्ट्स को इस टास्क फोर्स में शामिल किया गया है।