करणवीर बोहरा, तेज सिद्धू और उनके तलाक की बातें। इस पूरे मामले में एक्टर ने अब चुप्पी तोड़ी है। पर्सनल लाइफ पर टिप्पणी करने से इंकार किया है। क्या है इस पूरे तलाक की अफवाहों का सच? जी हां, पिछले कुछ महीनों में टीवी के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी तेजस सिद्धू की शादीशुदा जिंदगी में अनबन और तलाक की अफवाहएं लगातार आ रही हैं।
अब इन खबरों पर करणवीर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा कमेंट करने से साफ इंकार किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जब करणवीर से उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं अभी इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहता।
जब मैं किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता तो उसे पूरे सम्मान के साथ मना कर देता हूं। मुझे उम्मीद है कि लोग मेरी इस बात का सम्मान करेंगे। सोशल मीडिया पर लगातार हो रही चर्चाओं और ट्रोलिंग पर जब करणवीर से पूछा गया तो इन चीजों को वह कैसे संभालते हैं तो उन्होंने बताया मैं किसी की भी बात को खुद पर हावी नहीं होने देता। अगर लोग इंटरनेट पर कुछ बुरा भला या कड़वा लिख भी देते हैं तो मुझे फर्क नहीं पड़ता और ना ही बुरा लगता है। इस बीच करणवीर ने अपने नए प्रोजेक्ट्स प्रोडक्शन हाउस डायरेक्शन में कदम रखने को लेकर बातें भी की।
उन्होंने कहा करीब एक साल पहले मैंने अपनी कंपनी शुरू की थी। हमने वर्टिकल माइक्रो ड्रामा स्पेस में तब कदम रखा था जब इसका ट्रेंड भी शुरू नहीं हुआ था। फिलहाल हम ऐसे प्रोजेक्ट्स बना रहे हैं। उन्हें डायरेक्ट कर रहे हैं और इनमें मैं एक्टिंग भी कर रहा हूं। आप पूरी जिंदगी सिर्फ एक्टिंग के भरोसे नहीं बैठ सकते। इंडस्ट्री में बड़े-बड़े स्टार्स ने भी सही वक्त पर अपने काम का दायरा बढ़ाया और मैं भी वही कर रहा हूं। एक कंपनी खड़ी करना और अपनी पहचान बनाना।
जिंदगी की शरारत कुबूल है। नागिन 2 जैसे सुपरहिट टीवी सीरियल में हिस्सा रह चुके करणवीर बोहरा ने यह भी खुलासा किया है कि उन्हें टीवी के दो बड़े शो नागिन और यह है मोहब्बतें ऑफर हुए थे। लेकिन वह उनका हिस्सा नहीं बन पाए। एक्टर ने कहा मुझे नागिन और यह है मोहब्बतें के ऑफर हुए थे। लेकिन उस समय मैं एक फिल्म की शूटिंग में बिजी था। मुझे आज भी लगता है कि काश मैं उन दोनों शोज़ का हिस्सा बन पाता। करणवीर ने रियलिटी शोज़ भी किए हैं। उन्होंने बिग बॉस, खतरों खिलाड़ी, नचबलिए, झलक दिखलाजा, लॉकअप जैसे शोज़ में वो नजर आ चुके हैं।
उनका मानना है कि इन शोज़ की वजह से दर्शकों के साथ उनका रिश्ता और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि लोग आज भी मुझे एक अच्छे एक्टर के तौर पर देखते हैं। रियलिटी शोज़ ने उनको लोगों को और भी करीब से जानने का मौका दिया। मैं असल जिंदगी में एक पिता, एक इंसान और दोस्त के रूप में कैसा हूं, यह जानने की लोगों को जो ज़रूरत थी, वह उनको मिला। करणवीर बोहरा और मॉडल तीज सिद्धू टीवी इंडस्ट्री में चर्चित कपल में गिने जाते हैं। दोनों की पहली मुलाकात मुंबई के एक चर्च में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
यहीं से उनकी दोस्ती हुई। बात प्यार में बदल गई और 3 नवंबर 2006 को बेंगलुरु में उन दोनों ने शादी की थी। तीन बच्चे हैं, तीन बेटियां हैं। 10 साल के बाद 2016 में तीज ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। वियना का जन्म 2020 में हुआ था। फिलहाल तलाक की खबरों पर वह तालमटोल करता हुआ नजर आए।