Cli

सतीश कौशिक की बेटी का कन्यादान करेंगे अनुपम खेर? दोस्त को किया था वादा

Uncategorized

दोस्ती का कर्ज चुकाएगा मशहूर एक्टर। दिवंगत दोस्त की बेटी से किया खास वादा। सुपरस्टार एक्टर के बड़प्पन ने जीता लोगों का दिल। पोस्ट के एक-एक शब्द ने फैंस को कर दिया इमोशनल। दोस्ती का कर्ज चुकाने वाला यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि अनुपम खेर है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर जितने बेहतरीन एक्टर हैं उससे भी कहीं ज्यादा अनुपम अपनी दोस्ती निभाने के लिए जाने जाते हैं। हर सुख-दुख में अपने दोस्तों के साथ खड़े रहने वाले अनुपम खेर ने एक बार फिर साबित कर दिया है

कि सच्ची दोस्ती वक्त के साथ कभी [संगीत] खत्म नहीं होती है। वेल, यह तो सभी जानते हैं कि अनुपम खेर दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक को अपने जिगरी दोस्त से भी [संगीत] बढ़कर मानते थे। दोनों की दोस्ती के किस्से सालों से फिल्मी दुनिया में सुनने को मिलते हैं। लेकिन 9 मार्च 2023 को सतीश के निधन से इस खूबसूरत दोस्ती का दी एंड जरूर हो गया। सतीश कौशिक के जाने के बाद भले ही यह जोड़ी हमेशा के लिए बिछड़ गई, लेकिन दिलों का रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है। दरअसल 15 जुलाई को वंशिका के 14th बर्थडे पर अनुपम खेर ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा जिसने हर किसी का दिल छू लिया है।

दिवंगत दोस्त की बेटी के 14th बर्थडे पर एक्टर ने कई तस्वीरें और वीडियोस शेयर करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर लाडली पर प्यार लुटाया है। अनुपम खेर ने वंशिका को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए लिखा कि ईश्वर तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां, लंबी और खूबसूरत जिंदगी और अपने हर सपने को पूरा करने की ताकत दे। आगे भी एक्टर ने लाडली पर प्यार लुटाते हुए यह भी लिखा, “तुम मेरी बेटी हो। जब सतीश हमारे साथ थे तब भी मैं तुम्हें अपनी बेटी और दोस्त की तरह ही मानता था। कुछ रिश्ते खून से नहीं बल्कि प्यार, भरोसे और अपनेपन से बनते हैं। और हमारा रिश्ता भी ऐसा ही है। यही नहीं अनुपम खेर के पोस्ट की सबसे इमोशनल बात थी जब एक्टर ने सतीश कौशिक की बेटी वंशिका से खास वादा करते हुए यह लिखा मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा।

तुम्हारी रक्षा करूंगा। तुम्हारा हौसला बढ़ाऊंगा और हर मुश्किल में तुम्हारा साथ दूंगा। कौन जानता है कई साल बाद जब तुम शादी करने का फैसला करोगी तो शायद मुझे तुम्हारा [संगीत] कन्यादान करने का सौभाग्य भी मिलेगा। उस दिन में अभी वक्त है लेकिन यह सोच कर ही मेरा दिल प्यार से भर [संगीत] जाता है। इस इमोशनल पोस्ट के आखिर में अनुपम खेर ने अपने दिवंगत दोस्त को याद करते हुए लिखा कि उन्हें पूरा यकीन है कि सतीश कौशिक [संगीत] आज ऊपर से मुस्कुरा रहे होंगे और अपनी बेटी को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे होंगे। बस अब अनुपम खेर का यही पोस्ट वायरल होने के साथ-साथ [संगीत] यह खास वादा भी तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। साथ ही साथ एक बार फिर से लोगों को इमोशनल कर गया है। नम आंखों के साथ फैंस भी सतीश कौशिक को याद कर रहे हैं। साथ ही दोनों की दोस्ती के चर्चे एक बार फिर से हर किसी की जुबान पर आ गए हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *