Cli

जया बच्चन के इन शब्दों की वजह से टूटा रेखा – अमिताभ का रिश्ता, हुआ बड़ा खुलासा।

Uncategorized

जया बच्चन और अमिताभ के रिश्ते के बारे में सालो से बाते होती रही है।कभी उनके ब्रेक अप को लेकर कभी उनके रिश्ते की शुरुआत को लेकर कभी अटकलें लगाई जाती है।

लेकिन अब इस अटकलों के बीच एक ऐसा सच सामने आया है जिसने सारी अफवाह को रोक दिया है। कहा जाता है की अमिताभ रेखा का रिश्ता किसी अनबन को लेकर नहीं पर जया बच्चन के उन शब्दों की वजह से टूटा जो उन्होंने रूखा को दावत खिलाने के बाद कहे।

ये उस वक्त की बात है जब अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की शादी हो चुकी थी. उसके बाद अमिताभ बच्चन की रेखा के साथ कई फिल्में रिलीज हुईं और हिट भी हुईं. इसी बीच दोनों के अफेयर की खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा. और, ये अटकलें तेज हो गईं कि दोनों कभी भी एक हो सकते हैं. इसी दौर का एक मशहूर किस्सा ये भी सुनाया जाता है कि जया बच्चन ने एक बार रेखा को अपने घर खाने पर बुलाया.

रेखा इस बुलावे पर गईं जरूर लेकिन इस आशंका के साथ कि जया बच्चन उन्हें खूब बुरा भला बोलेंगी. इससे उलट जया बच्चन ने उनकी खूब खातिरदारी करी. जब दावत खत्म हुई और रेखा जाने लगीं तब जया बच्चन ने सिर्फ इतना कहा कि मैं अमित को कभी नहीं छोड़ूंगी. जया बच्चन के इन्हीं मजबूत इरादों के आगे रेखा और अमिताभ का रिश्ता कमजोर पड़ने लगा.

इसके बाद परिवार जब भी मुसीबत में आया जया बच्चन इसी मजबूती से उसका सहारा बनती रहीं. जब अमिताभ बच्चन दिवालिया हो गए तब जया बच्चन उन्हें यही एहसास करवाती रहीं कि वो हर कदम पर उनके साथ हैं. इसके बाद मोहब्बतें फिल्म से अमिताभ बच्चन ने अपनी दूसरी पारी शुरू की. और, धीरे धीरे सब ठीक चलने लगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *