केतन अग्रवाल केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है जिसमें आरोपी सिया गोयल के परिवार की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं क्योंकि सिया के पिता की जो फर्म है उसको बंद कर दिया गया है अगले आदेश तक और करीब 84000 से भी ज्यादा के फूड प्रोडक्ट्स ज्त कर लिए गए हैं।
एफडीए ने छापेमारी की है फर्म पे जिसके बाद से लेबलिंग नियमों का उल्लंघन किया गया है। मिलावट के शक में एफडीए ने यह बड़ा एक्शन लिया है और उसके बाद नुकसान सिया के परिवार को भुगतना पड़ रहा है। सिया गोयल वही लड़की है जिसमें पुलिस का आरोप है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने मंगेतर को धक्का दिया जिससे उसकी मौत हो जाती है।
यानी कि केतन अग्रवाल की मौत हो जाती है और परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है। एफडी ने सिया के पिता प्रवीण गोयल के फर्म पर छापेमारी कर 84,000 से भी ज्यादा कीमत के 4,172 कि.ग्र. फूड प्रोडक्ट्स ज्त किए हैं। विभाग का आरोप है कि कंपनी बिना लाइसेंस के स्टोर रूम भी चला रही थी।
लेबलिंग नियमों के उल्लंघन और मिलावट के शक में एफडीए ने बड़ा एक्शन लिया है। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस कारवाही का केतन अग्रवाल मर्डर केस से कोई भी संबंध नहीं है। यह एक अलग तौर पर छापेमारी की गई है। जिसमें यह पाया गया है कि वहां पर मिलावट है। नियमों का उल्लंघन है और स्टोर रूम वहां पर चल रहा था। फर्म को नोटिस जारी कर अगली सूचना तक कारोबार बंद रहने का आदेश दिया गया है।
सोचिए सिया के परिवार के लिए कितनी मुश्किलों का वक्त यह होगा जहां पर उनके बिजनेस को इस वक्त बंद कर दिया गया है अगले आदेश तक। प्रवीण गोयल के फर्म को नोटिस भी जारी किया गया है। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार छापा मारने वाली टीम ने दुकान से फूड प्रोडक्ट्स के चार सैंपल लिए। इनमें हल्दी पाउडर, तिल और सोया मिनी चंक्स शामिल थे। इन तमाम चीजों के सैंपल्स लिए गए।
ज्त किए गए स्टॉक में ज्यादातर मसालों का हजारों किलो का स्टॉक शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि नियमों के उल्लंघन के कारण कंपनी को अगले आदेश तक अपना बिजनेस बंद रखना पड़ेगा। चार तरह के सैंपल लिए गए जिसमें उन्होंने यह पाया कि नियमों का उल्लंघन किया गया है। जो इंफॉर्मेशन प्रोडक्ट्स पर देनी [संगीत] चाहिए थी वो प्रोडक्ट पर इंफॉर्मेशन नहीं दी गई ऐसा एफडीए का मानना है। इसके अलावा उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है।
अगले आदेश तक बंद रहेगी दुकान। इसके अलावा दूसरा बड़ा अपडेट भी सामने आया है। एक अपडेट यह सामने आया था कि सिया ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी पहले ही कर ली थी। उसके बाद उसने सगाई की थी केतन अग्रवाल से। तो उसका खुलासा पुलिस करना चाह रही है। उसके लिए इन्वेस्टिगेशन लगातार चल रही है। उसके लिए पुलिस राजस्थान पहुंचती है।
पुणे के रियलस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस की क्राइम ब्रांच एक विशेष टीम के साथ राजस्थान पहुंचती है। यह कारवाई उस खुलासे के बाद की गई है जिसमें पता चला कि मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी पिछले साल दिसंबर में राजस्थान गए थे। पुलिस को शक है कि इन दोनों ने केतन की की साजिश भी पहले से ही साजिश रश से पहले राजस्थान के एक मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी की थी। जिसका सबूत अभी तक पुलिस नहीं जुटा पा रही थी। इसलिए पुलिस इन्वेस्टिगेशन के लिए राजस्थान पहुंचती है क्योंकि केतन अग्रवाल केतन चौधरी चेतन चौधरी और सिया राजस्थान गए थे। यह खुलासा मामला 18 जून का है।
जब सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को लोढ़ किले के ट्रैकिंग के बहाने बुलाया था और उसके लिए भी काफी बार उसने केतन को मनाया था कि वो उस ट्रैक पर चले। ट्रैक केतन को करना पसंद था और इस वजह से ट्रैकिंग के लिए ही सिया ने उसे मनाया था। पुलिस के अनुसार वहां सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन को ऊंची पहाड़ी से धक्का दिया। जहां पर मौके पर ही केतन की मौत हो जाती है। दोनों आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं।
पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सिया और चेतन के बीच एक WhatsApp चैट्स और कॉल डिटेल्स की जांच से यह सौराग मिला कि दिसंबर में चेतन चौधरी और सिया गोयल राजस्थान गए थे। तो पुलिस को शक है कि इन्होंने शायद वहीं पर ही अपनी शादी की थी। इसी की पुष्टि के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ने राजस्थान के उस मंदिर का दौरा किया।
वहां लगे सीसीटीवी फुटेज निकाले। जितने भी रजिस्टर्स थे वो खंगाले। हालांकि फिलहाल पुलिस को वहां से कोई पुख्ता डिजिटल सबूत अभी तक नहीं मिला है।
जिससे साबित किया जा सके कि सिया ने और चेतन ने शादी की थी। पुलिस इस हिस्ट्री के सभी पहलुओं को जोड़ने की कोशिश कर रही है। राजस्थान से कड़ियां जुड़ सकती है क्योंकि ये लोग वहां घूमने गए थे। हालांकि [संगीत] अभी तक कोई डिजिटल सबूत नहीं मिल पाया है। फिलहाल मंदिर से ऐसा सबूत नहीं मिल पाया जिससे यह पुष्टि हो सकती है कि दोनों ने वहां पर शादी की थी। अगर यह पुष्टि हो जाती है तो एक बहुत बड़ा खुलासा बहुत बड़ा अपडेट इस पूरे केस पर सामने आ सकता है। सिया गोयल और केतन अग्रवाल की मंगनी हुई थी। केतन अग्रवाल के साथ सिया घूमने गई थी।
लोहगढ़ किले से उसने धक्का दिया। उसने जब पहली कोशिश की थी जब उसे धक्का दिया तो केतन संभल जाता है और वो उससे पूछता है सिया से कि उसने उसे धक्का क्यों दिया? तो सिया बोलती है कि वहां पर एक सांप था। मैं तुम्हारी जान बचाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन चेतन को केतन को नहीं पता था कि वो जान बचाने की नहीं कोशिश कर रही थी बल्कि उसे धक्का देने की कोशिश कर रही थी। दूसरा अटेम्प्ट करती है सिया और वहां पर वह सफल हो जाती है।
पुलिस के मुताबिक सिया का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी भी वहीं पर मौजूद होता है जो सीसीटीवी फुटेज में दिखाई भी देता है और वो मिलकर दोनों मिलकर केतन अग्रवाल को धक्का देते हैं और वो गिर जाता है जहां पर मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है। अब लगातार इस पे बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। सिया के परिवार को इस वक्त मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सिया जेल में है। केतन अग्रवाल की फैमिली लगातार शोक में है क्योंकि जाहिर सी बात है उन्होंने अपने बेटे को खोया है। [संगीत] सबकी सहानुभूति उनके साथ है। न्याय की मांग है और लगातार इन लोगों से जितनी भी चीजें सामने आई है वो हमने आपको बताई है।
पुलिस इन्वेस्टिगेशन पूरी तरह से कर रही है जिसके लिए वो राजस्थान में पहुंची क्योंकि दिसंबर में ये दोनों राजस्थान भी गए थे। फिलहाल इसमें जितने भी अपडेट्स होंगे क्राइम तक आपको लगातार अपडेट करता रहेगा। लेकिन रिश्तों को लेकर हमारे समाज में इस वक्तकाफी ज्यादा डर है।
लोगों में डर का माहौल है। शादियों को लेकर बड़े-बड़े सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्योंकि यह जो रिश्ता था यहां पर जो परिवार है वो सिया गोयल को पहले से ही जानता था। रिशेदारी में ही शादी हुई थी।
बावजूद इसके इतना बड़ा कदम सिया ने उठाया कि उसने अपने मंगेतर की जान ली। तो जाहिर सी बात है समाज में डर है कि वह शादी करे तो आखिर किससे करें।अरेंज मैरिज में भरोसा करना मुश्किल है। जिन लोगों को आप परिवार के थ्रू जानते हैं उन पर विश्वास करना मुश्किल है। लव मैरिजेस में भी भरोसा करना मुश्किल हो गया है क्योंकि पहले भी ऐसे केसेस हमने देखे जहां पर कत्ल को अंजाम दिया गया।
लव मैरिज होने के बावजूद भी गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड को मार देता है। बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड को मार देती है। तो फिलहाल जो ये रिश्तों का खेल है वो काफी ज्यादा संदेह में आ चुका है और लोगों को विश्वास करना काफी ज्यादा मुश्किल हो चुका है।