सोचिए अगर बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक ड्रीम गर्ल की कहानी बड़े पर्दे पर आए तो उसका किरदार कौन निभाएगा? इस सवाल का जवाब खुद हेमा मालिनी ने दे दिया है। उन्होंने जिस एक्ट्रेस का नाम लिया है उसे सुनकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। आखिर क्यों हेमा मालिनी को लगता है दीपिका पादुकोण ही उनकी बायोपिक के लिए परफेक्ट चॉइस है।
और क्या दोनों के बीच खास कनेक्शन है? चलिए आपको बताते हैं। दरअसल बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने हाल ही में ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार 60 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर एक इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया था और उसमें उन्होंने अपनी लंबी करियर की यादगार जो सफर है उस पर कई दिलचस्प बातें शेयर की। इस दौरान उनसे एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया। सवाल था कि अगर हेमा मालिनी पर बायोपिक बने तो उसका किरदार कौन निभाएगा? बिना ज्यादा सोचे हेमा मालिनी ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया।
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर दीपिका चाहे तो वह इस रोल को अच्छे से निभा सकती है। हेमा मालिनी ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद ही खूबसूरत है और शानदार एक्ट्रेस भी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस किरदार को कोई भी एक्ट्रेस निभा सकती है। लेकिन दीपिका इस रोल के लिए स्ट्रांग चॉइस होगी। वैसे हेमा मालिनी और दीपिका का जो रिश्ता है काफी ज्यादा पुराना है। साल 2017 में जब हेमा मालिनी की बुक का हेमा मालिनी बियों्ड दी ड्रीम गर्ल ल्च हुई थी उसको लॉन्च भी दीपिका पादुकोण ने ही किया था। यानी कि दोनों के बीच रिस्पेक्ट है और रिश्ता काफी ज्यादा पुराना है।
इतना ही नहीं फैंस को ओम शांति ओम भी याद आ गई। उस फिल्म में दीपिका के किरदार को जो कि शांति के नाम से था उसे भी ड्रीम गर्ल कहा गया था। और असल जिंदगी में ड्रीम गर्ल का नाम आते ही सबसे पहले हेमा मालिनी का चेहरा ही ज़हन में आता है। यही वजह है कि फैंस दोनों के बीच काफी ज्यादा खास कनेक्शन बता रहे हैं। हालांकि फिलहाल हेमा मालिनी की बायोपिक को लेकर कोई भी
ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। लेकिन हेमा मालिनी की इच्छा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दीपिका को ड्रीम गर्ल के रोल में देखने की मांग कर रहे हैं। कई यूज़र्स का कहना है कि ग्रेस, ब्यूटी और दीपिका ही इस पूरे किरदार को जस्टिस के साथ निभा सकती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वक्त में हेमा मालिनी की बायोपिक बनती है या फिर नहीं और अगर बनती है तो क्या सच में दीपिका पादुकोण उसमें ड्रीम गर्ल बनेगी? आपकी नजर में हेमा मालिनी की बायोपिक के लिए परफेक्ट एक्ट्रेस कौन है? दीपिका पादुकोण या फिर कोई और? अपनी राय कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।