Cli

अमिताभ के खिलाफ एक हेडलाइन ने बर्बाद कर दी इस एक्टर की जिंदगी!

Uncategorized

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स आए जिनकी फिल्में तो लोगों ने देखी लेकिन उनका नाम तक उन्हें याद ना रह सका। यह ऐसे स्टार्स थे जो हिट फिल्में देने के बाद भी गुमनामी की जिंदगी में चले गए थे। दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे ही एक्टर की कहानी जिसकी तुलना कभी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से हुआ करती थी। इन दोनों स्टार्स के बीच कोल्ड वॉर था। लेकिन अमिताभ बच्चन आज महानायक बन गए और यह एक्टर समय के साथ कहीं छिप गया। आइए जानते हैं कौन है

यह एक्टर और बिग बी के बारे में इन्होंने क्या-क्या कहा। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। तो दोस्तों इस एक्टर का नाम दीपक पराशर है जिन्हें हम फिल्म निकाह से जानते हैं। इनको 1980 के दशक में बी आर चोपड़ा के साथ काम के लिए जाना जाता है। दीपक का मानना है कि अमिताभ बच्चन उनसे थोड़ा असुरक्षित महसूस करते थे क्योंकि वह उस दौर की सभी अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके थे। उन्होंने कहा कि मीडिया ने ही यह हाइप बनाई थी। एक हेडलाइन में यह ऐलान करके कि अमिताभ बच्चन हटो दीपक परासर आ गए हैं। मैं मिस्टर बच्चन की सभी लीड अभिनेत्रियों के साथ काम कर रहा था और शायद इसी वजह से उन्हें ऐसी बातें लिखने की प्रेरणा मिली।

दीपक ने बताया कि उन्होंने एक इवेंट में अमिताभ बच्चन के साथ अपनी बात क्लियर की थी और इसके बाद ही उन्होंने शराबी में साथ काम किया था। उन्होंने कहा देखिए जब मैं इंडस्ट्री में आया था तब मैं पहले से ही एक स्टार था। थोड़ी जलन होना स्वाभाविक है। लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि उन्हें क्या परेशान करता है। क्या यह हीन भावना है। दूसरे व्यक्ति को लगता है कि वह एक गुल्लक है। मैं मिस्टर बच्चन की बात नहीं कर रहा हूं। दीपक ने बताया कि जब प्रकाश मेहरा की एक फिल्म में उनकी जगह अमिताभ बच्चन को लिया गया तो मामला और बिगड़ गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे बताया था

कि यह प्रोजेक्ट पहले मीडियम बजट का होना था लेकिन फिर ज्यादा पैसा आने लगा और उन्होंने मिस्टर बच्चन को ही लेने का फैसला किया। इससे मैं परेशान हो गया। दीपक ने कहा कि ऐसे कई अभिनेता हैं जो मिस्टर बच्चन से बेहतर हैं और आगे उन्होंने दिलीप कुमार, राजेश खन्ना और संजीव कुमार का नाम लिया। इस खटास के बावजूद दीपक ने कहा कि अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन और उनके बेटे अभिषेक के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में दीपक परासर ने कहा कि कई एक्टर्स अमिताभ बच्चन से बेहतर हैं। लेकिन अमिताभ अपने काम, सोच और काम करने के तरीके में शानदार हैं। वहीं दीपक ने फिल्म शराबी में अमिताभ के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक फंक्शन में अपने पक्ष को अमिताभ के सामने साफ किया था। इसके बाद ही वह फिल्म शराबी में साथ काम कर पाए।

दीपक परासर ने 1970-80 के दशक में फिल्मों और मॉडलिंग में काम किया। 1976 में वह मिस्टर इंडिया बने थे। दीपक ने एक और सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने इशारों में कहा कि उनकी करीबी दोस्त राखी गुलजार को एक फिल्म में डिमोट कर दिया गया था और इसके पीछे शायद अमिताभ बच्चन का ही हाथ था। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर आरोप नहीं लगाया लेकिन इतना जरूर कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ। अब यह सच था या सिर्फ एक शक यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है। फिल्म निकाह ने दीपक परासर को रातोंरात स्टार बना दिया। सलमा आगा और राज बब्बर के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। लेकिन सवाल वही है इतनी बड़ी सफलता के बाद भी उनका करियर धीरे-धीरे क्यों ढलान पर चला गया? क्या यह इंडस्ट्री की राजनीति थी

या किस्मत का खेल। दीपक की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने सब कुछ बदल दिया। एक हादसे ने उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में रखा। फिर निजी जिंदगी भी बिखर गई। पत्नी और बेटी उनसे दूर हो गए और जब वह वापसी की कोशिश कर रहे थे तब इंडस्ट्री उन्हें लगभग भूल चुकी थी। लेकिन असली झटका तब लगा जब उन्होंने नेशनल टीवी पर खुद को समलैंगिक बताया। उस समय यह बयान किसी भूचाल से कम नहीं था। क्या यह उनका साहस था या एक ऐसी सच्चाई जिसे दुनिया स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थी। आज दीपक परासर लगभग 70 साल के हो चुके हैं। लुक बदल चुका है। जिंदगी बदल चुकी है। लेकिन उनकी कहानी आज भी उतनी ही दिलचस्प है। वो सोशल वर्क में सक्रिय हैं और सोशल मीडिया पर भी नजर आते हैं। लेकिन उनके जीवन के वो अनकहे किस्से आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर करते हैं। क्या वह सच में अमिताभ बच्चन के प्रतिद्वंदी थे? या सिर्फ एक कहानी के किरदार। दोस्तों, आज का वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *