एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा वैसे तो अपने गुस्सैल स्वभाव की वजह से राजनीति और इंडस्ट्री में बेहद मशहूर है लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके चेहरे पर लगे एक निशान की वजह से भी वह काफी चर्चा में रहते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के चेहरे पर एक निशान है जिसको लेकर काफी बातें बनती रहती है हालांकि अब एक इंटरव्यू में खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने इसके बारे में पूरी सच्चाई बताई।
शत्रुघ्न सिन्हा ने टीवी कार्यक्रम में खुलासा करते हुए कहा कि किसी किताब में भी गलत लिखा हुआ है। कुछ लोग समझते हैं मारपीट के निशान हैं। मुझे उतना याद नहीं। मेरे पिताजी अमेरिका गये हुए थे पढ़ने के लिए। मैं बहुत छोटा बच्चा था। दो ढाई साल का होउंगा। शरारती था। मेरे मामा जी अमेरिका जा रहे थे पढ़ने के लिए। मेरी मामी और मेरी अम्मा उनकी तैयारी में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि मेरे मामा ने शेव किया था।
शेव करने के बाद जल्दी-जल्दी में चले गए। उसके बाद वहीं पर ब्लेड छोड़ दिया। मैंने उससे पहले मेरी बहन जो इस दुनिया में नहीं है। उसको शेव करने की कोशिश की। उसका गाल कट गया। शत्रु ने आगे की घटना बताते हुए कहा कि उसके बाद मैंने कहा कि तुमको शेव करना नहीं आता है। मैं करता हूं। मैंने शेव किया और ब्लेड जाकर अंदर अटक गया। उसके अंदर से निकलाशत्रुघ्न सिन्हा ने उस दिन की सारी बातें लोगों से शेयर की। उन्होंने कहा कि एक गलतफहमी मुझे दस साल पहले दूर हुई। मुझे लगा कि मुझको लेकर अस्पताल गये थे लोग। वहां इलाज हुआ। स्टिच वगैरह पड़ा था। लेकिन पता चला कि ये लोग इतनी जल्दी में थे। मामा को जाने की जल्दी थी। उसके बाद वहीं जो लोकल दवाई थी। चूल्हे का राख। उसे लगाकर दबा दिया। उसका लोगों ने इलाज नहीं करवाया। खून रूक गया लेकिन दाग रह गया। उन्होंने कहा कि ये बात और है कि जब मैं स्टार बन रहा था। तब मैं देव साहब के पास गया।
सर मुझे थोड़ा कॉम्पलेक्स होता है। मेरी पूंजी मेरा आत्मविश्वास है। उसके बाद भी मुझे कॉम्पलेक्स फील होता है। यहां पर दाग है। निशान है। बहुत फिल्मों में आपने देखा होगा। हाथ से चेहरे को ढंकने वाला स्टाइल करके चलता था। बिहारी बाबू ने कहा कि उसके बाद देव साहब ने समझाया। यही मैं एंगर जेनरेशन को मैं कहना चाहता हूं। मैंने ट्रीटमेंट करने की बातचीत भी कर ली थी।
बिहारी बाबू ने बताया कि उसके बाद देव साहब ने समझाया कि देखो तुम्हारा काम चल रहा है। तुम्हारा नाम चलेगा और। ये जो तुम्हारा दाग है। ये तुम्हारा स्टाइल बन जाएगा। मेरे दांतों के बीच के गड्ढे को कैसे दुनिया स्टाइल मानती है कि दांतों के बीच का गड्ढा इतना अच्छा लगता है। तुम्हारा चेहरा भी अच्छा लगेगा और लोगों को पसंद आएगा। ट्रीटमेंट मत कराओ। उसके बाद हिम्मत बढ़ी। ये भी फैक्ट है कि बाद में यही लोगों को बहुत पसंद आने लगा। मेरी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को पूछा गया था। अपने पापा की सबसे अच्छी चीज क्या लगती है, तो उसने कहा कि ये जो दाग है वो सबसे अच्छा लगता है।