एक और शाहरुख खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म किंग के बजट को लेकर चर्चा में चल रहे हैं कहां जा रहा है कि यह शाहरुख के करियर की सबसे महंगी फिल्म है ऐसे में अब किंग खान के साथ एक और चर्चा भी छूट चुकी है कहां जा रहा है कि किंग खान शाहरुख ने दिल्ली में घर खरीद लिया है।
सुपरस्टार शाहरुख खान ने दिल्ली में करोड़ों की नई प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसकी चर्चा हो रही है। उन्होंने दिल्ली के पंचशील पार्क एरिया में वो घर खरीद लिया है, जो कभी उनका था, जहां वह मुंबई जाने से पहले रहा करते थे। इसे उन्होंने ₹37 करोड़ में खरीदा है। मालूम हो कि शाहरुख दिल्ली के ही रहने वाले हैं और यहीं पर वह पले-बढ़े, जिसके कारण यहां से उनका खास लगाव है।
बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने पत्नी गौरी खान के साथ मिलकर पंचशील पार्क की एक रिहायशी बिल्डिंग में दूसरी और तीसरी फ्लोर खरीदी है। मुंबई जाने से पहले शाहरुख पत्नी गौरी के साथ इसी रिहायशी बिल्डिंग में रहते थे। इस बिल्डिंग का बेसमेंट और ग्रांउड फ्लोर पहले से ही उनके पास है और अब दूसरी-तीसरी फ्लोर भी खरीद ली है।
बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रॉपर्टी 1,200 स्क्वायर फुट यार्ड प्लॉट पर बनी है, जो करीब 10,800 स्क्वायर फुट या करीब एक चौथाई एकड़ के बराबर है। पंचशील पार्क में ही शाहरुख खान का एक हैरिटेज विला है, जिसे उन्होंने साल 2001 में खरीदा था। तब इसकी कीमत ₹13 करोड़ थी। पंचशील पार्क में ही शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने 2024 में दो लग्जरी फ्लोर खरीदे थे। अब शाहरुख ने दो फ्लोर खरीद लिए हैं, जिसके बाद पूरी रिहायशी बिल्डिंग की ओनरशिप अब खान फैमिली के पास है।