Cli

ताजमहल के गेट पर क्यों रोने लगीं, विदेशी टूरिस्ट… कैब वाले ने ऐसा ‘कांड’ कर दिया !जानकार होश उड़ जाएंगे।

Uncategorized

फ्रांस से ताजमहल देखने आई दो महिला पर्यटक आगरा पहुंची तो चेहरे पर मुस्कान थी लेकिन कुछ ही मिनटों में उनकी आंखों में आंसू आ गए। वजह ऐसी जिसे सुनकर आपको भी गुस्सा आएगा।

दरअसल फ्रांस से आई दो महिला टूरिस्ट ऑनलाइन कैब बुक करके ताजमहल देखने पहुंची। किराया पहले ही ऑनलाइन पे कर चुकी थी। लेकिन विदेशी पर्यटकों को देखते ही कैब ड्राइवर का ईमान डगमगाया और उसने एक नई कहानी सुनाई।

फ्लाइट लेट हुई तो पार्किंग लगी। ₹500 और देने होंगे। विदेशी पर्यटकों को भारतीय करेंसी की ज्यादा जानकारी नहीं थी। उन्होंने पर्स से नोट निकाला और ₹500 समझकर 50 यूरो ड्राइवर को पकड़ा दिए। यानी करीब ₹5000। इसके बाद उसने दोनों विरेची पर्यटकों को ताजमहल के पूर्वी गेट की बजाय पुरानी मंडी इलाके में उतार दिया। मौके पर मौजूद एक लोकल गाइड की नजर महिला के हाथों से यूरो पर पड़ गई।

उसने पूछा तो पूरी कहानी सामने आ गई। जब महिलाओं को पता चला कि उन्होंने ₹500 की जगह ₹5000 दे दिए तो उनमें से एक भावुक होकर रोने लगी। गाइडों ने तुरंत ताज सुरक्षा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ताज सुरक्षा पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कैब ड्राइवर को बुलाया और उससे पूछताछ की। इसके बाद ड्राइवर ने पर्यटकों के 50 यूरो वापस कर दिए।

रकम वापस मिलने पर दोनों विदेशी पर्यटकों ने राहत की सांस ली और पुलिस व स्थानीय गाइडों का धन्यवाद किया। हालांकि दोनों विदेशी महिलाओं ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है,

लेकिन पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ शांति भंग करने की आशंका में कारवाई करते हुए उसी कार को सीज कर दिया है।

ताजमहल क्षेत्र में पर्यटकों से ठगी का यह मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी होटल बुकिंग, खरीदारी, फर्जी गाइड और अन्य बहानों से देसी विदेशी पर्यटकों को निशाना बनाए जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस समय-समय पर कारवाई करती है। लेकिन पर्यटकों से जुड़े ऐसे मामलों पर पूरी तरह रोक अब भी चुनौती बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *