क्या सच में चीन की सेना भारत की 60 किलोमीटर अंदर तक घुस आई है? क्या अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों ने कैंप लगा लिए हैं? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि चीनी सेना ने भारतीय सीमा के अंदर घुसपैठ की है। लेकिन यह दावा सच है या फिर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। इस वीडियो में जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच और आखिर भारतीय सेना ने इस पूरे मामले पर क्या कुछ कहा है।
कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो घूम रहा है। वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि चीनी सेना भारतीय सीमा के अंदर घुस आई है और वहां पर कैंप बना लिए हैं। इस दावे ने सोशल मीडिया पर लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है और लोग इसे जांचे परखे बिना ही आगे शेयर कर रहे हैं। लेकिन जब इस दावे की पड़ताल हमने की तो तस्वीरों की कहानी कुछ और ही निकली। दरअसल भारतीय सेना ने भी ऐसे दावों को खारिज कर दिया है। कि हालिया मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर चल रहे दावे पूरी तरह से गलत हैं और बेबुनियाद हैं।
वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि चीन की सेना 60 किलोमीटर अंदर तक आ गई है। लेकिन अभी तक ऐसा कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है जिससे इस दावे को सच माना जाए। कई वायरल वीडियो जो पुराने हैं और कुछ एआई के जरिए बनाकर उन्हें शेयर किया जा रहा है जिससे लोगों में भ्रम फैले। भारत और चीन की सीमा को लेकर विवाद कोई नया नहीं है। तनाव की खबरें हमेशा आती रहती हैं।
लेकिन हर वायरल वीडियो या पोस्ट सच हो ऐसा जरूरी नहीं है। इसी वजह से सुरक्षा से जुड़े मामले हमेशा भारतीय सेना और सरकार की ऑफिशियली जानकारी पर ही भरोसा कर कर लेने चाहिए। फिलहाल भारतीय सेना का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश में हालिया चीनी घुसपैठ नहीं हुई है और कैंप वाला दावा भी पूरी तरह से फर्जी है। यानी कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर की कोई भी असलियत नहीं है। आज के वक्त में कोई भी वीडियो चंद मिनटों में लाखों लोगों तक पहुंच जाता है। लेकिन हर वायरल वीडियो सच नहीं होता। इसलिए कभी भी संवेदनशील खबरों पर भरोसा करने से पहले ऑफिशियली जानकारी जरूर जुटा लेनी चाहिए। आपकी क्या राय है? क्या सोशल मीडिया पर आने वाली हर खबर तुरंत भरोसा करने लायक होती है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइएगा। अगर आपको वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक, शेयर और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल मत भूलिए।