Cli

धर्मेंद्र ने 19 कनाल 11 मरले जमीन क्यों अपने भतीजों के नाम कर दी? वजह जानकर रो पड़ेंगे आप।

Uncategorized

कोई भी एक्टर एक्ट्रेस अलविदा कहते हैं तो वह अपने बीवी बच्चों के लिए या मां-बाप के लिए कुछ ना कुछ संपत्ति छोड़ कर जाते हैं या तो फिर किसी आश्रम एनजीओ के लिए डोनेशन देकर जाता है लेकिन बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र एक ऐसे एक्टर्स थे जिन्होंने न सिर्फ अपने बच्चों के बारे में लेकिन अपने भाई के बच्चों के बारे में भी सोच और अपनी पूरी जमीन उनके नाम कर दी।

धर्मेंद्र का ये किस्सा उनके पैतृक गांव डांगो का है, जहां उन्होंने अपनी ढेर सारी जमीन अपने भतीजों को दे दी। ये एक्टर के उस लगाव की झलक पेश करता है जो उन्हें उनके हर अपनों से था।

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का जन्म हुआ को नसराली में था लेकिन उनके दिल हमेशा अपने पिता के गांव डांगो में बसता था। वहां के लोग उनसे बेहद प्यार करते हैं। एक अच्छे संतान की तरह धर्मेंद्र को अपने बाप-दादा की जमीन की चिंता भी थी और उस धरती से काफी लगाव था। धर्मेंद्र के पिता के हिस्से की जो जमीन थी वो उन्होंने चाचा के बेटे को दे दी।

भास्कर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र को उनके पिता ने कहा था कि ये हमारे पुरखों की जमीन है, इसे संभालकर रखना। कहते हैं कि धर्मेंद्र ने पिता की इन्हीं बातों को हमेशा जगह दी और अपना ये जमीन अपने चाचा के बच्चों के नाम कर दी। उनका मकसद था कि वे गांव में रहकर अपने पुरखों की जमीन को हमेशा संभालकर रख सकें।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि धर्मेंद्र की चाची प्रीतम कौर गांव में ही रहती हैं और अब उनकी उम्र 95 साल है। धर्मेंद्र के पिता जब नसराली में थे तो धर्मेंद्र का जन्म वहां हुआ था और बताया जाता है कि उसके बाद पिता ने धर्मेंद्र और उनकी मां को अपने गांव डांगों में रखा था। जब धर्मेंद्र तीन साल के हुए तो तब पिता साहनेवाल स्कूल में थे तो परिवार को लेकर साहनेवाल चले गए।

धर्मेंद्र ने भतीजों के नाम 19 कनाल 11 मरले जमीन दे दी थी। वो उन्हें अपना और जड़ समझते थे। उनके भतीजे का नाम बूटा सिंह है जो लुधियाना की एक कपड़ा मिल में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में कोई किसी को आधा किला भी नहीं देता लेकिन धर्मेंद्र उन्हें अपना मानते थे और इतनी बड़ी जमीन परिवार को सौंप गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *